{"_id":"5dd448668ebc3e54de04a631","slug":"crime-news-gorakhpur-city-news-gkp329957837","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे हत्यारोपी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर छूटे हत्यारोपी को गोली मारी
विज्ञापन
जमानत पर छूटे हत्यारोपी को गोली मारी
हरपुर बुदहट/मेडिकल कॉलेज। इलाके के बिगही गांव में जमानत पर छूटे हत्यारोपी व्यासमुनि (30) पर बदमाश में फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में लगी। सोमवार रात दस बजे के करीब घटना होने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुरुआती जांच में भूमि विवाद में गोली मारने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक बिगही गांव निवासी शंकर पांडेय की 27 जुलाई 2015 में जमीनी विवाद में लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें व्यासमुनि उर्फ विदेशी यादव सहित 11 आरोपी थे। करीब एक माह पूर्व व्यासमुनि जमानत पर जेल से छूट कर घर आया था। एक और हत्यारोपी कपिल मुनि भी डेढ़ माह पूर्व जमानत पर छूटा है। सोमवार रात में दरवाजे के सामने बंधी गाय छूटकर भागने लगी तो व्यासमुनि गाय को पकड़ कर खूंटे में बांधने लगा इसी दौरान एक युवक ने फायर झोंक दिया। गोली उसके जांघ पर लगी। शोर सुनकर आए घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि विवाद में गोली मारने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।