{"_id":"5d93b6978ebc3e93af0f55d4","slug":"crime-news-gorakhpur-city-news-gkp323925542","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सचिव दिनेश सिंह, बेटे रितेश समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सचिव दिनेश सिंह, बेटे रितेश समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन

गोरखपुर। सपा सरकार में सचिव रहे दिनेश सिंह, उनकी पत्नी, बड़े बेटे रितेश सिंह और बेटी के खिलाफ बहू के उत्पीड़न किए जाने का केस महिला थाने में दर्ज किया गया है। करीब दो साल पहले पूर्व मंत्री की भतीजी से रितेश की शादी हुई थी। बहू के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अमानत में खयानत, गलत तरीके से घर में प्रवेश प्रतिबंधित करने, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला थानेदार ने दोनों पक्षों में समझौते का भी प्रयास किया था, मगर बात नहीं बनी थी।
आरोपी सचिव दिनेश सिंह मूलरूप से देवरिया के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। शाहपुर के मैत्रीपुरम निवासी पूर्व मंत्री की भतीजी चार दिन तक दिव्यनगर स्थित अपने ससुराल में घर के बाहर डेरा भी डाली थी। एक साल के बच्चे को लेकर घर के बाहर बैठने के बाद भी बात नहीं बनी तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस ने महिला थाने से थानेदार को बुलाया। महिला थानेदार ने मध्यस्थता का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने में अपराध संख्या (69/19) में केस दर्ज कर लिया गया। धारा 406 आईपीसी (अमानत में खयानत) भी लगाई गई है, जिसमें अग्रिम जमानत का प्रावधान नहीं है।
घर पर भी हो चुकी है पंचायत, पति पर मारने का आरोप
तहरीर में भाई का आरोप है कि शादी के समय 15 लाख नकद, जेवर और स्वागत में 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। 12 दिसंबर 2017 को विदाई के बाद बहन ससुराल पहुंची, तो ससुर व परिवार के अन्य लोग प्रताड़ित करने लगे। कहा गया कि कम दहेज लेकर आई हो। इसके बाद पिता से 25 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इसे लेकर मैत्रीपुरम आवास पर पंचायत भी हुई थी। मगर ससुराल वाले रुपये लेने पर अड़े रहे। 22 अक्तूबर 2018 को बेटा पैदा हुआ उस समय भी ससुराल वाले मौजूद नहीं थे। जेवर आदि भी छीन लिए। इन सब के बीच उनकी बहन बर्दाश्त करके रहने की कोशिश करती रही तो 26 अक्तूबर 2018 को उसके साथ मारपीट की गई। पति रितेश ने नोएडा ले जाकर भी मारपीट की थी।
विज्ञापन
हिस्सा और एक करोड़ रुपये मांग रही बहू : सास
सास का आरोप है कि बहू खुद ही तलाक लेना चाहती है। इसके लिए वह एक करोड़ रुपये और जायदाद में हिस्सा मांग रही है। दबाव बनाने के लिए केस दर्ज करा रही है।
घर के बाहर बहू के धरने की इलाके में चर्चा
केस दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को बहू फिर ससुराल पहुंच गई थी। वह घर में दाखिल भी होना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने घुसने नहीं दिया। इसके बाद वह घर से बाहर धरने पर बैठ गई। पुलिस ने सोमवार को उसे उठाया और समझाकर भाई के साथ भेजा था।
तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में मध्यस्थता का भी नियमानुसार प्रयास किया गया। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अर्चना सिंह, इंस्पेक्टर, महिला थाना