फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime news

नशे की सामग्री बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, भारी मात्रा में सूलेशन बरामद

Wed, 02 Oct 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
नशे की सामग्री बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, भारी मात्रा में सूलेशन बरामद
विज्ञापन

गोरखपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और तिवारीपुर पुलिस ने सोमवार को नशे में प्रयोग हो रहे 27 पैकेट सूलेशन (पंचर बनाने में काम आने वाले ट्यूब) के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने यह कार्रवाई एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा के निर्देश पर सूलेशन का नशा करने वाली एक महिला की निशानदेही पर की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि इस समय सूलेशन का इस्तेमाल धड़ल्ले से नशे के रूप में हो रहा है।
दरअसल, सोमवार शाम को पुलिस लाइंस के पास एक महिला नशे की हालत में अपनी ही चार माह की बच्ची को सड़क किनारे घसीट रही थी। इस दौरान एसपी क्राइम की नजर उस पर पड़ी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने महिला को पकड़कर पूछताछ की। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। टीम ने बच्ची को चाइल्ड लाइन के जरिए जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था को सौंप दिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने तिवारीपुर के जाफरा बाजार में जनरल स्टोर्स की दुकान चलाने वाले बड़े काजीपुर निवासी शक्ति रमन जायसवाल के यहां से सूलेशन खरीदा है। दुकानदार नशा करने वाले लोगों को चोरी से सूलेशन बेचता है। इसके बाद दुकानदार को गिरफ्तार क र लिया गया। टीम ने उसे तिवारीपुर थाने में दाखिल कर शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं, कैंट इलाके के आरटीओ के पास रहने वाली महिला को काउंसलिंग के लिए भेजा गया। महिला को काउंसलिंग के बाद मातृछाया नशा उन्मूलन केेंद्र भेजा जाएगा। महिला का पति रिक्शा चलाता है और वह भी नशे का आदि है।
विज्ञापन

अभियान चलाकर होगी कार्रवाई
टीम के प्रभारी ने बताया कि शहर में सूलेशन का नशे के रूप में भारी मात्रा में गरीब व निर्धन युवा, कि शोर, बच्चे और कई महिलाएं प्रयोग कर रही हैं। चूंकि यह प्रतिबंधित नहीं है तो धड़ल्ले से इसे बेचा जा रहा है। अन्य नशे के साधनों के मुकाबले यह सस्ता भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। हालात नहीं सुधरे तो कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। टीम ने थोक व फुटकर दुकानदारों से अपील की है कि इस तरह की सामग्री महिलाओं, बच्चों और किशोर को न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते हैं इसका प्रयोग
एक छोटी पन्नी लेकर उस पर सूलेशन डालकर रगड़ देते हैं। इसके बाद पन्नी को मुंह और नाक से सूंघते हैं। जो सीधे दिमाग को जाता है। यह एक तरह का ड्राई नशा होता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग धीरे-धीरे सुन्न हो जाता है। ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग काम करना बंद कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed