फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime

मुंबई में पत्नी की हत्या कर भागा रिक्शा चालक झंगहा से गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
मुंबई में पत्नी की हत्या कर भागा रिक्शा चालक झंगहा से गिरफ्तार
विज्ञापन

झंगहा (गोरखपुर)। मुंबई में पत्नी की हत्या कर भागे रिक्शा चालक विक्रम टीमल भारती को पुलिस ने रविवार को झंगहा से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा और उनकी टीम ने उसे झंगहा पुलिस की मदद से पकड़ा। टीम अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी।

विक्रम टीमल भारती मुंबई के थाणे के कल्याण, उम्बरडे में पत्नी संग रहकर रिक्शा चलाता है। बीते दो सितंबर की रात में उसने अपनी पत्नी रेखा विक्रम भारती (24) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसका शव पुलिस को कमरे में मिला था। पुलिस के अनुसार विक्रम को पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लग रहा था कि उसके काम पर जाने के बाद घर में कोई युवक आता है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। दो सितंबर की रात में भी दोनों में झगड़ा हुआ और उसने उसकी हत्या कर दी। वह मुंबई से भागकर झंगहा आकर रहने लगा। हत्या की जांच कर रहे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की टीम को पता चला कि विक्रम गोरखपुर के झंगहा में है। इसके बाद टीम रविवार की सुबह झंगहा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद लेकर उसे गिरफ्तार कर दिया। प्रदीप शर्मा मुंबई में अब तक 56 एनकाउंटर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed