फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime

बच्चा चोरी के संदेह में बोलेरो तोड़ने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2019 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बच्चा चोरी के संदेह में बोलेरो तोड़ने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैंपियरगंज (गोरखपुर)। मछलीगांव में बच्चा चोरी के शक में एक बोलेरो सवार परिवार को घेरकर पीटने और बोलेरो क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी मछलीगांव निवासी पप्पू पुत्र रामदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस लगातार अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
कुशीनगर के मलकूही सौरहा निवासी अनवर हुसैन की पत्नी अख्तूरी खातून (48) अपनी बेटी तरन्नुम निशा (20) और बेटे मुन्ना (26) के साथ बोलेरो से शुक्रवार को कैंपियरगंज जा रहीं थीं। जुमा होने के कारण तरन्नुम ने मछलीगांव के पास बोलेरो से उतरकर एक महिला दुकानदार से नमाज पढ़ने के लिए किसी मुस्लिम परिवार का घर पूछा। महिला दुकानदार भी मुस्लिम थी इसलिए तरन्नुम ने वहीं बैठकर नमाज पढ़ी। इसके बाद वह बोलेरो की ओर लौटी। इस बीच बेटे ने कैंपियरगंज का रास्ता पूछ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर घेर लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तीनों की पिटाई कर दी थी। गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। वहां से गुजर रहे चौकी के दरोगा रमेश कुशवाहा ने भीड़ से बचाया तो परिवार भागकर चौकी पर चला आया। इसके बाद भीड़ चौकी पर पहुंच गई। भीड़ ने महिलाओं को सौंपने की बात कहकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर कैंपियरगंज थानेदार फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने इस मामले में अख्तूरी खातून की तहरीर पर सौ अज्ञात पर बलवा, तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

----
ससुराल से अपना बच्चा ले जा रहे युवक व उसके साले को पीटा
- पत्नी मायके से जाने को तैयार नहीं हुई तो बेटे को लेकर जा रहा था घर
- पिटाई की सूचना पर बचाने गए साले को भी सहयोगी समझकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के भैरवा के पास शनिवार की शाम को ससुराल आए युवक को अपना बच्चा ले जाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उसे पीट दिया। पिटाई की सूचना पर जब युवक का साला बचाने पहुंचा तो भीड़ ने उसे सहयोगी समझा और उसकी भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल हरपुर निवासी राजकुमार की ससुराल भैरवां गांव निवासी सदाफल प्रजापति के यहां है। राजकुमार की पत्नी संगीता डेढ़ साल से मायके में थी। राजकुमार शनिवार को उसे मायके से लाने गया था। पत्नी ने आने से मना कर दिया तो वह अपने बच्चे को लेकर आने लगा। अभी वह कुछ ही दूर गया तो भीड़ ने बच्चा चोर समझकर उसे घेर कर पीटने लगे। राजकुमार को बचाने उसका साला पहुंचा लोगों ने उसे भी पीट दिया। इसी तरह की घटना शुक्रवार को चिलुआताल इलाके के चिउटीजाम में हुई थी। जहां ससुराल से अपने बच्चे को लेकर घर जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया था।
---
बच्चा चोर की सूचना देने वाला गिरफ्तार
बड़हलगंज/ मधुपुर। इलाके के कोड़र नीलकंठ गांव में शनिवार की दोपहर तीन बजे बच्चा चोरी होने की सूचना पर पुलिस घंटों तक परेशान रही। जांच के बाद सूचना झूठी निकलने पर अफवाह फैलाने वाले स्थानीय निवासी छोटू सोनकर को पुलिस नेे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल गांव के लोग एक युवक को पकड़कर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पीट रहे थे। छोटू ने पुलिस को सूचना दी की बच्चा चोरी करने वाला पकड़ा गया है। पुलिस पहुंची और पीटे जा रहे युवक को बचाया। जांच में सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने लोगों द्वारा पीट रहे युवक सुभाष चंद्र को बचाया। पुलिस के अनुसार सुभाष मंदबुद्घि है और इलाके में भिक्षाटन करता है।
---
महिला को पीटा
चिलुआताल। इलाके के शेषपुरवा में शनिवार की दोपहर एक बजे भटककर घूम रही महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। पुलिस के अनुसार महिला की पहचान बलिया के अकोलही निवासी मुन्ना राजभर की पत्नी शैल के रूप में हुई है। महिला इलाके में भीख मांग कर भोजन करती है।
---
पिपरौली में भी बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा
पिपरौली। सहजनवां इलाके के कोल्हुई में शनिवार की दोपहर दो बजे चालीस वर्षीय महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और थाने लाई। पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
.
केवल ग्रामीण इलाकों में आठ दिन में दस पीटे गए
एक सप्ताह के भीतर जिले के ग्रामीण इलाकों में चार महिलाओं समेत आठ लोगाें की पिटाई बच्चा चोरी के शक में हो चुकी है। जहां बुधवार को बांसगांव, बेलीपार और कैंपियरगंज में एक-एक महिलाओं की पिटाई हुई थी। वहीं गुरुवार को झंगहा, पिपराइच और तिवारीपुर में तीन युवकों की पिटाई हुुुई थी। इसके अलावा शुक्रवार को कैंपियरगंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई और बोलेरो तोड़ी गई। साथ ही चिलुआताल में ससुराल से बच्चा लेकर आ रहे युवक को पीटा था। वहीं एक अन्य महिला को भी पीटा जा चुका है।

वर्जन
अफवाह को रोकने और लोगों की पिटाई न हो इसके लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई कर रही है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed