फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Targets Congress: Where Was Nehru When 172 Chauri Chaura Freedom Fighters Faced Death Sentence

गोरखपुर: सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- चौरीचौरा के 172 देशभक्तों को फांसी की सजा हुई तो कहां थे नेहरू

Sun, 01 Nov 2026 01:24 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 01 Nov 2026 01:24 PM IST
सार

सीएम योगी ने देश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सड़कों पर हो रही राजनीति का जिक्र करते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां भी उद्धृत कीं- 'अंधा चकाचौंध का मारा, क्या जाने इतिहास बेचारा?'

विज्ञापन
CM Yogi Targets Congress: Where Was Nehru When 172 Chauri Chaura Freedom Fighters Faced Death Sentence
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरीचौरा कांड को लेकर कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना के बाद अंग्रेजों ने 172 देशभक्तों को फांसी की सजा सुनाई थी, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू कहां थे? उस समय क्रांतिकारियों की कानूनी पैरवी के लिए महामना पंडित मदन मोहन मालवीय आगे आए थे।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

पंडित मदन मोहन मालवीय ने प्रभावी पैरवी कर 151 क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे से बचाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अक्सर पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश का बड़ा अधिवक्ता बताती है, लेकिन चौरीचौरा कांड के समय उनकी भूमिका सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने प्रभावी पैरवी कर 151 क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे से बचाया था। इनमें किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा शामिल थे।

सीएम योगी ने देश में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सड़कों पर हो रही राजनीति का जिक्र करते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां भी उद्धृत कीं- 'अंधा चकाचौंध का मारा, क्या जाने इतिहास बेचारा?'

उन्होंने कहा कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना को याद करते समय उन देशभक्तों के बलिदान और महामना मदन मोहन मालवीय के योगदान को भी याद रखना चाहिए, जिन्होंने क्रांतिकारियों को फांसी से बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed