{"_id":"5dab73be8ebc3e0140319c53","slug":"crime-gorakhpur-city-news-gkp3261950134","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत, चार दोस्त हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत, चार दोस्त हिरासत में
Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा इलाके के एकला गांव के बाहर बागीचे में शनिवार शाम छात्र की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। अभिषेक जायसवाल दोस्तों के साथ बागीचे में घूमने गया था। दोस्तों ने घरवालों को अभिषेक के करंट की चपेट में आने की सूचना दी और जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने शक जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस चारों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विजय जायसवाल एकला चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा अभिषेक 12वीं में पढ़ता था और समय मिलने पर पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाता था। शनिवार को करीब तीन बजे गांव के ही चार दोस्तों मोनू निषाद, आकाश निषाद, दुर्गेश और नीरज के साथ वह बागीचे की तरफ घूमने निकला था।
विज्ञापन
शाम पांच बजे दोस्तों ने उसके चचेरे भाई विपुल जायसवाल को फोन कर बताया कि अभिषेक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया कि उसे जिला अस्पताल लेकर आए हैं। घरवाले जिला अस्पताल पहुंचे और अभिषेक शव लेकर घर आ गए। शरीर पर किसी तरह का निशान न होने पर परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई शांतनु है। पुलिस के मुताबिक चारों दोस्तों ने पूछताछ में बताया कि गांव के बाहर टीनशेड का मकान है उसी में सभी बैठे थे। टेबल फैन में करंट आने से अभिषेक की मौत हो गई। वहीं उसके पिता ने शरीर पर किसी तरह के निशान न होने पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।