{"_id":"5810b8f14f1c1b3924bc3ae6","slug":"cracker-s-shop-will-be-established-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से सज जाएंगी पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से सज जाएंगी पटाखों की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
पटाखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजार के साथ ही पटाखों की दुकानें सज जाएंगी। इस बार भी शहर के कचहरी क्लब समेत 13 स्थानों पर पटाखा दुकानें लगेंगी। इसे लेकर पटाखा विक्रेताओं को प्रशासन की तरफ से अस्थाई लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। तीन दिन 28 से 30 अक्टूबर तक लगने वाली इन दुकानों को लेकर प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर कई मानक तैयार किए हैं।
डीएम संध्या तिवारी और सीएफओ सूर्यनाथ प्रसाद ने दुकानदारों को हिदायत दी है कि दुकानें, बिजली पोल के पास तथा तार के नीचे न लगाई जाएं। ट्रांसफ ार्मर से कम से कम 15 मीटर की दूरी जरूरी है। दुकान निर्धारित स्थान पर पंक्तिबद्ध तथा समूहवार लगानी होगी। एक से दूसरी दुकान के बीच तीन मीटर की दूरी तथा ऐसी-ऐसी 10 दुकानों के एक से दूसरे समूह के बीच कम से कम 15 मीटर का फ ासला होना चाहिए। दुकानों में टिन शेड के अलावा कपडे़ का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। हर दुकान पर पानी और बालू से भरी दो बाल्टियां रखी होनी चाहिए। कोर्ट के आदेशानुसार 125 डेसिबल से अधिक आवाज वाले पटाखे नहीं बेचे जा सकते।
9454418792/9454418793/9454418794

आग लगने पर यहां दें सूचना
101/100/0551-2333333/9454418790/9454418789/9454418792/9454418793/9454418794
यहां लगेंगी पटाखा दुकानें
कचहरी क्लब, जुबली इंटर कालेज का मैदान, जनता इंटर कालेज का मैदान, 10 नंबर बोरिंग मैदान, दयानंद इंटर कालेज खोराबार, राजकीय कूल्ड हाउस मैदान बरगदवां, प्राथमिक पाठशाला गिरधरगंज, नीना थापा इंटर कालेज नंदानगर, डीबी इंटर कालेज बेनीगंज, डीएबी डिग्री कालेज नसीराबाद, चंपा देवी पार्क , राजकीय पालिटेकिभनक छात्रावास का मैदान धर्मशाला, लक्ष्मी खरे पार्क दक्षिणी सूरजकुं ड।
विज्ञापन