फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   courption

अनियमितता उजागर होने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
courption
अनियमितता उजागर होने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

डीडीओ ने बीडीओ को दिया वसूली का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोशल ऑडिट में अनियमितता उजागर होने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। तीन ब्लॉकों में 19. 50 लाख का घपला पकड़े जाने के बाद वसूली कराए जाने की जिम्मेदारी बीडीओ की है, लेकिन बीडीओ की रुचि ही नहीं ले रहे हैं।

वित्तीय वर्ष 2018-19 में हैंसर, बघौली, सेमरियावां, मेंहदावल और नाथनगर के 480 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट होना था। लेकिन 381 ग्राम पंचायतों में ही ऑडिट हो सका। ऑडिट में छोटी-बड़ी कुल 520 कमियां पाई गईं। इसके बाद कार्रवाई रिपोर्ट तैयार हुई। 367 मामलों को निस्तारित कर दिया गया, लेकिन 153 मामलों रिपोर्ट पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में हैंसर बाजार, बघौली और सेमरियावां में पहले सोशल ऑडिट शुरू हुआ। जिसमें बघौली और सेमरियावां में ऑडिट का कार्य समाप्त हो गया। जबकि हैंसर बाजार के साथ नाथनगर और मेंहदावल में सोशल ऑडिट चल रहा है। सोशल ऑडिट के दौरान अनियमितता मिली। करीब 828 एक्शन टेकेन रिपोर्ट तैयार हुई लेकिन अभी तक इसमें से एक भी निस्तारित नहीं हुई। सोशल ऑडिट की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों की माने तो वित्तीय वर्ष 2018-19 में बघौली ब्लॉक में 1 .20 लाख, हैंसर बाजार में 10. 10 लाख और सेमरियावा ब्लॉक में 8. 60 लाख की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई थी। इसमें दोषियों से वसूली कराई जानी थी, लेकिन अभी तक वसूली नहीं हो पाई है। डीडीओ रवींद्रनाथ सिंह ने बताया कि अभी ऑडिट का कार्य चल रहा है। पाई गई कमियों के निराकरण के लिए बीडीओ और ब्लॉक कोआर्डिनेटर को निर्देशित कर दिया गया है। पूर्व में जो वित्तीय अनियमितता उजागर हुई थी, उसकी वसूली कराए जाने की जिम्मेदारी बीडीओ की है। इसके लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed