फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corruption

उज्ज्वला योजना: फर्जीवाड़ा करने वाले 632 गैस कनेक्शन निरस्त

Wed, 17 Jul 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
corruption

विज्ञापन
सत्य प्रकाश त्रिपाठी
पीपीगंज (गोरखपुर)। उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने में धांधली का पर्दाफाश हुआ है। पीपीगंज की आशीष गैस एजेंसी से जुड़े ऐसे 632 लाभार्थियों का कनेक्शन इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने निरस्त कर दिया है।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में गरीबों को मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की। तय हुआ कि 2011 की आर्थिक सर्वेक्षण सूची में शामिल गरीबों को निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर दिया जाएगा। इसका फायदा बिचौलिया और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उठाया। कई अपात्रों का नाम सर्वेक्षण सूची में शामिल कराया। बाद में कंपनी की तरफ से जांच हुई तो फर्जीवाड़ा सामने आया गया। पीपीगंज कस्बे से सटे साहबगंज की शिक्षक कॉलोनी में रहने वाली फूलजहां खातून को वर्ष 2016 में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया था लेकिन दो दिन पहले ही जब उनके पति सिराजुल गैस भरवाने गए तो एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि कनेक्शन निरस्त हो गया है। अब जमानत राशि जमा कराके दूसरा कनेक्शन लेना पड़ेगा। पीपीगंज क्षेत्र के जंगल झझवा निवासी छांगुर की पत्नी विमला के नाम से निशुल्क गैस कनेक्शन मिला था। करीब दस दिन पहले पासबुक और सिलिंडर के साथ गैस एजेंसी पहुंची तो पता चला उनका कनेक्शन भी कैंसिल हो गया है। इन लोगों के नाम 2011 की आर्थिक सर्वेक्षण सूची में नहीं थे।
विज्ञापन

कोट:::
जिन अपात्रों को कनेक्शन दिया गया था, उसे कंपनी ने निरस्त कर दिया है। गैस एजेंसी के 632 लाभार्थियों का कनेक्शन निरस्त हुआ है।
पवन कुमार वर्मा, प्रोपराइटर आशीष इंडेन गैस सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed