{"_id":"56fc37c84f1c1bd269f00919","slug":"copy-check-in-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच कापियों का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच कापियों का मूल्यांकन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्यांकन करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बुधवार को शुरू हो गया। प्रथम दिन छह केंद्रों पर कापियां जांची गई। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के बैनर तले शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर डीएम दफ्तर पर धरना दिया।
शहर के छह केंद्रों सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, एमएसआई इंटर कॉलेज, टीडीएम इंटर कॉलेज, नेहरू बिछिया इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पर सुबह कापी जांचने के लिए शिक्षक पहुंच गए। हालांकि पहले दिन निरीक्षकों की संख्या कम रही।
उधर, ठकुराई गुट के धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने कहा कि हमारी लड़ाई मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार के अलावा शिक्षक हितों का लबादा ओढ़कर संघर्ष को कमजोर करने वाली ताकतों से लड़ना भी है। वित्तविहीन शिक्षक बंधुआ मजदूर बनकर रह गया है। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ही मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से मूल्यांकन केंद्रों पर प्रदर्शन कर शिक्षक बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सुरेश प्रसाद राय, जय प्रकाश नायक, जगतारण शरण, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, डॉ. राम ललित सिंह, सीबी सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राम प्रताप राम आदि उपस्थित थे।