फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cooking competition without fire

बिना गैस इस्तेमाल किए महिलाओं ने बनाए लजीज व्यंजन

Thu, 05 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 05 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
cooking competition without fire
अग्रवाल महिला मंडल ने कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। - फोटो : rajesh kumar
अग्रवाल महिला मंडल की ओर से बुधवार को अग्रवाल भवन में ‘रसोई’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मंडल से जुड़ी महिलाओं ने कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। बिना गैस का इस्तेमाल किए ही महिलाओं ने लजीज व्यंजन बनाए।
विज्ञापन


मास्टरशेफ हीरल अग्रवाल की मौजूदगी में महिलाओं का हौसला चरम पर था। उन्होंने न केवल व्यंजन से जुड़े तमाम सवाल मास्टरसेफ से पूछे बल्कि तमाम नए व्यंजनों के बारे में जानकारी भी हासिल की। इस दौरान ‘ऑन द स्पॉट’ नाम से सलाद तैयार करने की प्रतियोगिता भी हुई। इसमें सलाद का एक से एक नमूना महिलाओं ने पेश किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने व्यंजनों पर आधारित हाउजी का भी खूब आनंद उठाया। सभा की संस्थापक मंजुल अग्रवाल, संरक्षिका प्रतिमा अग्रवाल, अध्यक्ष मीनू अग्रवाल ने मास्टरसेफ का स्वागत किया। इस दौरान शालिनी अनुराग, रीता अग्रवाल, संगीता, नीलम, मंजू, शशि, सीमा, दीप्ति, सुमन, प्रीति, बबिता, रितु, संगीता, अनीता, ऋचा, अंशू आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed