फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   contract worker left his job

जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मियों की नौकरी होगी खत्म

Mon, 16 Sep 2019 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
contract worker left his job
खत्म होगी जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मियों की नौकरी
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के तहत जिला अस्पताल में तैनात करीब एक सौ दस संविदा कर्मियों की नौकरी खत्म होगी। सेवा प्रदाता कंपनी टीएनएम ने इन कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, क्षमता और सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से विश्व बैंक की मदद से यूपीएचएसएसपी की शुरूआत करीब पांच साल पहले गई गई थी। प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के लिए सेवा प्रदाता कंपनी टीएनएम की ओर से अस्पताल के विभिन्न विभागों में लगभग 100 कर्मचारी संविदा पर तैनात किए गए थे। यह कर्मचारी सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लागू होने का अध्ययन करने और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्ट तैयार करने सहित अन्य कार्य करते थे। एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता के अनुसार यह प्रोजेक्ट अब बंद हो चुका है इसलिए सेवा प्रदाता कंपनी टीएनएम की ओर से इन संविदा कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। इन कर्मियों के अलावा सेवा प्रदाता कंपनी स्टारलेट की ओर से अस्पताल में 13 कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा पर लगाए गए थे। तीन कर्मी पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं। स्टारलेट कंपनी ने कुछ माह पहले ही काम खत्म कर दिया। शासन की ओर से इन कर्मियों की संविदा नवीनीकरण का कोई आदेश नहीं आया है। टीएनएम प्रबंधन ने लगभग 100 संविदा कर्मियों को अगस्त माह के अंत में एक माह का नोटिस जारी किया था, 30 सितंबर को इनकी सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। इनके साथ ही स्टारलेट कंपनी के 10 कर्मचारियों का संविदा काल भी समाप्त हो रहा है। उनकी भी सेवाएं समाप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed