फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contest of singing and dancing organised

गीत-संगीत और नृत्य की सजी महफिल

Mon, 26 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 26 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Contest of singing and dancing organised
सनरोज संस्‍थान के तत्वावधान में आयोजित सिंगिंग, डांसिंग अदर टैलेन्ट कांन्टेस्ट में भाग लेती प्रतिभागी। - फोटो : Rajesh Kumar
सन रोज संस्थान की ओर से आयोजित त्रैमासिक कांटेस्ट ‘गोरखपुर स्टार-16’ का तारामंडल रोड पर स्थित सत्यम लान में समारोहपूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर गीत-संगीत और नृत्य की जोरदार महफिल सजी, जिसे देख और सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


समापन समारोह का उद्घाटन मेयर डॉ. सत्या पांडेय के हाथों हुआ। जूनियर गायन कांटेस्ट के फाइनल में कार्तिकेय द्विवेदी, अर्पिता पांडेय, अभिनव पांडेय, पीहू श्रीवास्तव आदि ने अपने सुर से सभी का मन मोहा जबकि खुले वर्ग में राकेश पांडेय, आलोक चौहान, जन्नत परवीन, आदर्श मौर्य, ज्योति सिंह, स्नेहलता सरोवर ने सुर छेड़ा। डांस के जूनियर में समृद्धि चंद्रा, शैली चटर्जी, क्षमा धानुका, गर्पिता राय और सीनियर वर्ग में श्वेता कुमारी, तान्या मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, अमर नाथ गुप्ता, तनिष श्रीवास्तव, वैभव शर्मा आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्य टेलेंट में अतुल मिश्रा, प्रीति यादव, रियाज खान आदि ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डांस के निर्णायक मंडल में शिल्पी बनर्जी व अशोक देव और प्रतिक्रिया मंडल में धानी गुप्ता व अतुल तिवारी शामिल रहे जबकि गायन के निर्णायक मंडल में कन्हैया श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव और प्रतिक्रिया मंडल में शैलेश मणि त्रिपाठी व डॉ. धीरेश सक्सेना रहे। इस अवसर पर अनूप सर्राफ, अनुराधा मिश्रा, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, आशीष श्रीवास्तव, संदीप चौरसिया, निधि श्रीवास्तव, वीना आनंद, विवेक अस्थाना, निहारिका, देशदीपक, सुमित आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed