फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress member admire of Akhilesh Yadav

कांग्रेसियों ने लगाए अखिलेश जिंदाबाद के नारे 

Thu, 26 Jan 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 26 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Congress member admire of Akhilesh Yadav
कांग्रेसियों ने जारी किया पोस्टर। - फोटो : Amar Ujala
गठबंधन के बाद बदली परिस्थितियों में कांग्रेसियों ने बुधवार को सपाइयों के साथ मिलकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रियंका गांधी के स्टार प्रचारक बनने पर खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को ‘करन-अर्जुन’ के माध्यम से पेश करते हुए गठबंधन की जीत का दावा किया।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन और सपा के शहर विधानसभा उपाध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में बैनर लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। बैनर में ‘करन-अर्जुन’ बने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को सोनिया गांधी आशीर्वाद देते हुए कह रही हैं कि ‘मेरे करन-अर्जुन आएंगे, भाजपा और बसपा को हराएंगे।’ बैनर में साइकिल चलाते हुए राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री और सवारी करते अखिलेश यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत करते हुए जोड़ी नंबर एक करार दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं प्रियंका गांधी और डिंपल यादव को मुस्कुराते हुए पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पैदल भागते दिखाया गया है, जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती को चुनाव की रेस में काफी पीछे दिखाया गया है। रैली में मो. खालिद, देवेंद्र निषाद, महेंद्र यादव, अयूब अली, आशुतोष तिवारी, विजय गुप्ता, संजुम आरिम, सोनू कुमार, सिट्टू चौधरी, आजाद हुसैन, अंजुम आरिफ, मो. इमरान, राजकुमार पासवान, अजय श्रीवास्तव, मसरूर आलम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed