{"_id":"13c152c3c8fdcf46f670c5e0006fb0a7","slug":"congress-leader-arrested-for-try-to-black-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला झंडा दिखाने के प्रयास में कांग्रेसी हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला झंडा दिखाने के प्रयास में कांग्रेसी हिरासत में लिए गए
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जेएनयू प्रकरण समेत अन्य मसलों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को काला झंडा दिखाने के प्रयास में कांग्रेसी हिरासत में ले लिए गए। इनमें युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय कुमार मिश्रा, महानगर कांग्रेस प्रवक्ता दिलीप निषाद, एनएसयूआई के शीतल मिश्रा शामिल थे। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास से हिरासत में लिए गए इन कांग्रेसियों को राजनाथ सिंह के जाने के बाद छोड़ दिया गया।
सोमवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री को कांग्रेसियों ने काला झंडा दिखाने की घोषणा की थी। अनवर हुसैन और आशुतोष तिवारी ने कहा कि देश में दलितों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। विभिन्न इलाकों में हिंसा हो रही है। जेएनयू प्रकरण में कन्हैया कुमार नामक छात्र को गलत ढंग से राष्ट्रद्रोह जैसे संगीन अपराध में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
बतौर गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने दायित्व को निभाने में असफल रहे हैं। इसी के मद्देनजर काला झंडा लेकर कांग्रेसी गोरखपुर यूनिवर्सिटी गेट पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और तीन कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां से देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।