{"_id":"586bfcd34f1c1b943a15938b","slug":"congress-burn-dummy-of-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुतला जलाते कांग्रेसी।
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को शास्त्री चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय सोनिया गांधी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर ने कहा कि केंद्र सरकार आए दिन रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। इसकी वजह से महंगाई बढ़ती जा रही है। कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है, जो इससे प्रभावित न हो। केंद्र सरकार का लोगों की परेशानी से कुछ लेना-देना नहीं है। वहीं भाजपा सरकार बनने के बाद देश की स्थिति भी खराब हो गई है। फिरकापरस्त और पूंजीवादी ताकतों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ पुरजोर लड़ाई लड़ेगी। प्रदर्शन के दौरान शंकर लाल गुप्ता, अली अकबर सिद्दीकी, रज्जाक अली आसामी, कमला देवी, दरवेश खां, सुनीता गौड़, दुर्गा राय, कमला गौड़, सरोज सोनकर, रेखा गुप्ता, मोती लाल कुशवाहा, अरुण सोनकर, वसीम खां, कुंवर श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गुप्ता आदि शामिल थे।