फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Committee formed to check BA topper case

बीए टॉपर पर उठे सवाल पर यूनिवर्सिटी ने बनाई कमेटी

Thu, 29 Sep 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to check BA topper case
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
बीए टॉपर शिवांगी पांडेय की पहेली सुलझाने के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने बृहद कार्रवाई शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी न केवल शिवांगी पांडेय प्रकरण की जांच करेगी बल्कि उन सभी टॉपरों की पड़ताल भी करेगी, जिनके नाम 2015-16 सत्र के टॉपरों की सूची में हैं। इतना ही नहीं, कमेटी पिछले वर्ष के टॉपरों की सच्चाई पर भी गहन मंथन करेगी।
विज्ञापन


प्रकरण की सच्चाई जानने के लिए बनाई गई कमेटी की कमान हिंदी विभाग के अध्यक्ष चितरंजन मिश्र को सौंपी गई है। प्रो. अजेय कुमार गुप्त, विधि विभाग के प्रो. नसीम अहमद कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह को सदस्य सचिव के तौर पर कमेटी में जगह दी गई है। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 की श्रेष्ठता सूची घोषित होने के बाद बीए की टॉपर छात्रा शिवांगी के बारे में कई गोपनीय शिकायतें मिली हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए इस छात्रा के न आने और इसे लेकर संपर्क  न करने से इन शिकायतों पर अपुष्ट मुहर भी लगी है। ऐसे में प्रकरण का परीक्षण किया जाना जरूरी है। इसीलिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की गहन पड़ताल करके जल्द से जल्द रिपोर्ट देगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो न केवल टॉपर की सूची में संशोधन किया जाएगा, बल्कि इस धांधली के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन

ऐसे उलझा टॉपर का मामला

2015-16 सत्र की बीए टॉपर को लेकर मामला शक के घेरे में तब आ गया जब देवरिया के रेशमा देवी महाविद्यालय अमवा सोहनरिया की टॉपर छात्रा शिवांगी पांडेय यूनिवर्सिटी की ओर से दस्तावेजों की पड़ताल के लिए जारी तिथि पर नहीं पहुंची। इस बीच एक गुमनाम पत्र ने मामले को और उलझा दिया, जिसमें आरोप था कि कॉलेज की प्राचार्य और परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष बनीं डॉ. नीलम पांडेय और टॉपर शिवांगी पांडेय एक ही हैं। इस गुमनाम पत्र के मिलते ही मामला और संगीन हो गया। हालांकि नीलम पांडेय इस बात से सीधे तौर पर इन्कार कर रही हैं लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने इस प्रकरण से अपना पीछा छुड़ाते हुए प्राचार्य डॉ. नीलम को निलंबित कर दिया। मामले को गंभीर रुख लेता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन भी गंभीर हुआ, जिसका नतीजा चार सदस्यीय कमेटी का गठन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed