फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commissioner awarded students

कमिश्नर ने मेधावियों को सम्मानित किया

Fri, 12 Feb 2016 02:09 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Commissioner awarded students
गोरखपुर। हाल ही में संपन्न हुए गोरखपुर महोत्सव के दौरान आयोजित विज्ञान प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को अपने दफ्तर में सम्मानित किया। सभी को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए गए। किन्हीं वजहों से इन्हें महोत्सव के दौरान सम्मानित नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन



 साइंस क्विज के सेमिनार में अभयनंदन कॉलेज के छात्र गौरव शुक्ला को पहला, आकाश कुमार गौड़ को दूसरा तथा अमित सिंह को तीसरा स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह साइंस क्विज सेमिनार के जूनियर वर्ग में पहला स्थान पाने वाले अखण्ड प्रताप सिंह, दूसरा स्थान पाने वाले आदर्श सिंह और तीसरा स्थान पाने वाले अर्चिता चौधरी को पुरस्कार मिला। स्पेल बी प्राइमरी वर्ग में अनन्या राय व आशुतोष सिंह को पहला, अनामिका दूबे, हर्षित तिवारी को दूसरा तथा स्पेल बी जूनियर में दिव्या गौड़ को प्रथम तथा रिधिम दत्त व तनु सिंह को दूसरा स्थान मिलने पर पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा  स्पेल बी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में विदुषी सिंह को पहला व प्रियंका सिंह को दूसरा  पुरस्कार मिला।
विज्ञापन



वहीं कमिश्नर ने साइंस किट में नवल्स नेश्नल एकेडमी रूस्तमपुर, सेंट्रल एकेडमी गोरखपुर व डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। सेंट पॉल के वेब डिजाइनर अखिलानंद मिश्रा को कार्यक्रम के सफ ल आयोजन के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डीआईओएस समेत संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed