फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   commissioner angry due to traffic problem

जाम से निजात के लिए सख्ती बरतने का निर्देश

Tue, 16 Feb 2016 01:58 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
commissioner angry due to traffic problem
महानगर में जाम से निजात के लिए प्लानिंग पर सख्ती से अमल न होने पर कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने सोमवार को अधिकारियों के साथ सभागार में बैठक की। उन्होंने जाम से निजात के लिए बनी टीम को सख्ती से नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया। नो इंट्री पर काले कलर के टेंपो के रोके न जाने से कमिश्नर नाराज भी हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियम न मानने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए।
विज्ञापन


प्लानिंग के तहत 13 नो इंट्री प्वाइंट बनाए गए थे। इन प्वाइंट पर अनाधिकृत वाहनों के साथ साथ काले रंग वाले टेंपो को शहर में प्रवेश करने से रोक दिया जाना था। इतना ही नहीं गुड्स ट्रांसपोर्ट के आने वाले ट्रकों को भी नो इंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिए जाने का आदेश दिया गया था लेकिन आदेश पर कड़ाई से अमल नहीं होने की वजह से शहर में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। प्लानिंग पर अब तक क्या काम हुआ इसे लेकर कमिश्नर ने इससे संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे शहरवासियों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन


इन प्वाइंट पर रुकने थे काले टेंपो
कालेसर, नौसढ़, महुआतार, महेसरापुल, बाघागाड़ा, खेरिया बाइपास, बाघागाड़ा, जगदीशपुर कोनी तिराहा, चौकी भटहटह, बरगदवा, खजांची चौराहा, पादरी बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed