फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   commissionar angry when he found contempt of his order

निर्देशों पर अमल नहीं होने से कमिश्नर खफा

Wed, 24 Feb 2016 08:25 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
commissionar angry when he found contempt of his order
चार माह पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए निर्देशों पर अभी तक अमल नहीं होने से खफा कमिश्नर पी गुरुप्रसाद ने बुधवार को नगर आयुक्त पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 40 की आजाद चौक से चिलमापुर तक की सड़क का निर्माण कराने को कहा था। यह सड़क अभी तक नहीं बन पाई। इसी तरह नहर रोड के निर्माण में भी लापरवाही की शिकायत हुई है।
विज्ञापन


इस पर कमिश्नर ने नगर आयुक्त को दफ्तर में तलब कर दोनों सड़कों के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से आजाद चौक से चिलमापुर तक की सड़क का निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया जा सका। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम खत्म हो गया है। सप्ताह भर के भीतर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसी तरह नहर रोड वाली सड़क के बारे में उन्होंने बताया कि काम चल रहा है। वह खुद मौके का निरीक्षण कर काम की गुणवत्ता जांचेंगे
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया तक की सड़क बनेगी
गोरखपुर। गोरखनाथ इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग चलाने वालों उद्योगपतियों के लिए राहत देने वाली सूचना है। सोनौली मेन रोड से इंडस्ट्रीयल एरिया तक की खराब सड़क की दशा अब सुधर जाएगी। इस सड़क को अब नगर निगम बनवाएगा। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। कमिश्नर के निर्देश पर इसे अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले कार्यों की सूची में शामिल कर लिया गया है। कमिश्नर का कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थापना समिति की बैठक आज
कमिश्नर कैंप दफ्तर पर बृहस्पतिवार की शाम अवस्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई है। इसमें नकहा ओवरब्रिज के एप्रोच और सड़क समेत शहर की कई सड़कों आदि के निर्माण प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed