{"_id":"57af30de4f1c1bee2cee441f","slug":"commerce-faculty-will-shift-in-university-campus-till-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर से यूनिवर्सिटी परिसर में होगी कामर्स की फेकेल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर से यूनिवर्सिटी परिसर में होगी कामर्स की फेकेल्टी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 13 Aug 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोग।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमर्स फेकेल्टी को गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में लाने के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर गए। कॉमर्स फेकेल्टी के विद्यार्थी भी उनके साथ थे। कार्यकर्ता और विद्यार्थी नारेबाजी करते प्रशासनिक भवन पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। कुलपति ने उन्हें आश्वस्त किया कि अक्टूबर तक कॉमर्स फेकेल्टी परिसर में बने नए भवन में होगी। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन पर विराम लगा दिया।
प्रदर्शन के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे कॉमर्स फेकेल्टी पहुंचे। नेतृत्व कर रहे मयंक राय ने कहा कि कॉमर्स फेकेल्टी के जर्जर भवन, पुस्तकालय की दुर्दशा, पानी की कमी और शौचालय की समस्या से निजात पाना है तो विद्यार्थियों को आगे आना ही होगा। दुर्व्यवस्था से आजिज विद्यार्थी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ हो लिए और नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
जानकारी मिलने पर कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अक्टूबर तक फेकेल्टी नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों ने कुलपति के सामने परिसर में गंदगी की समस्या भी रखी, जिसे कुलपति ने गंभीरता से लिया और इसे दूर करने का आश्वासन भी दिया। प्रदर्शन करने वालों में योगेश्वर नाथ पांडेय, गोलू, नेहा राव, हिमांशु चंद, कोणार्क श्रीवास्तव, दीपक यादव, अनुपम सिंह, संजीव, पवन, संजना सिंह, सपना, ममता, शिवम आदि मौजूद रहे।