{"_id":"584abc214f1c1b732a449026","slug":"cold-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"सताने लगी ठंड, और गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सताने लगी ठंड, और गिरा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
ठंड बढ़ गई, लोग घरों से गर्म कपड़े पहने कर निकले।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड अब सताने लगी है। आने वाले दो-तीन दिनों तक इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में और कम हो गया। दिन के ही नहीं रात के तापमान में भी गिरावट आ गई। शुक्रवार को दिन का तापमान घटकर 14.5 डिग्री हो गया और रात का तापमान करीब 10 डिग्री जा पहुंचा। मौसम में आर्द्रता की वजह से अधिक ठंड महसूस की जा रही है।
साइबेरिया की ओर से चलने वाली ठंडी हवा हिमालय से टकराने के बाद बर्फीली हो जा रही है। इस वजह से शुक्रवार को तापमान में करीब एक डिग्री और गिरावट दर्ज की गई। इतना ही नहीं, रात का तापमान भी घटकर 10.8 डिग्री पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 14.9 और रात का तापमान 12.9 डिग्री था। शुक्रवार को दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट की वजह से पूरे दिन गलन महसूस होती रही। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने के आसार हैं। आर्र्दता कम होने से कोहरा भी छाया रहेगा।