फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coins problem in gorakhpur

सिक्का: कुछ बैंकों में राहत, कुछ में अब आफत

Fri, 26 Jul 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
coins problem in gorakhpur
दिखने लगा असर : सिक्के जमा कराने में मिली कुछ राहत
विज्ञापन

गोरखपुर। सिक्के जमा कराने में मनमानी के खिलाफ अभियान का असर दिखने लगा है। अमर उजाला टीम की पड़ताल से पता चला कि ग्रामीण क्षेत्र के तमाम बैंकों में सिक्के स्वीकार किए जा रहे हैं। हालांकि कुछ बैंकों के शाखा प्रबंधक अभी भी मनमानी कर रहे हैं।
कैंपियरगंज तहसील मुख्यालय के भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक और यूको बैंक में सिक्के लिए जा रहे थे। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक सरहरी शाखा पर ग्राहक मुन्नी देवी ने एक हजार रुपये मूल्य के सिक्के आराम से जमा कर दिए। शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि एक हजार रुपये मूल्य के सिक्के कोई ग्राहक जमा कर सकता है। अब ग्राहकों को भी सिक्के स्वीकार करने चाहिए। धुरियापार स्थित पूर्वांचल बैंक में भी सिक्के जमा कराए गए। सरहरी क्षेत्र के टिकरिया रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा परमेश्वरपुर के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार यादव ने कहा कि रोजाना एक हजार रुपये मूल्य के सिक्के जमा कराए जा सकते हैं। यूको बैंक शाखा परमेश्वरपुर के कैशियर जय सिंह यादव ने कहा कि ग्राहक सिक्के लेकर आएंगे तो अवश्य जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

आंध्रा बैंक माल्हनपार के कैशियर आरपी मिश्रा ने बताया कि सिक्कों को जमा कराने कोई दिक्कत नहीं है। गोला विकासखंड के गोपालपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक डीके दास ने बताया कि जब उपभोक्ता बैंक से सिक्के लेने लगेंगे तो बैंकों में भी आसानी से सिक्के जमा कराए जा सकेंगे। एसबीआई पिपरौली शाखा के प्रबंधक रामकिशुन प्रसाद के मुताबिक नियमित रूप से सिक्के का लेनदेन किया जा रहा है। सिकरीगंज स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ओपी सिंह के मुताबिक सिक्के के साथ आने वाले हर ग्राहक संतुष्ट होकर जाते हैं। एचडीएफ सी बैंक बेलीपार के शाखा प्रबंधक कृष्णचंद्र तिवारी ने ग्राहक सिक्के लेकर आए तो अवश्य जमा कराए जाएंगे। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक बेलीपार के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सिक्के जमा करने में कोई परेशानी नही है। जब भी कोई ग्राहक आया, सिक्के जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इन बैंकों ने मना किया
क्र्रेजी ब्रेड के सेल्समैन शुभम कुमार बृहस्पतिवार को गोला यूनियन बैंक में दो हजार रुपये मूल्य के सिक्के के साथ गए, लेकिन कैशियर ने जमा करने से इंकार कर दिया। सेल्समैन ने रोजाना एक हजार रुपये मूल्य के सिक्के जमा करने के नियमों का तर्क भी दिया, लेकिन कैशियर नहीं माने। बैंक के आला अफसर से भी मदद नहीं मिली। इसी तरह कैंपियरगंज के पंजाब नेशनल बैंक चौमुखा के मैनेजर ने सिक्के लेने से इंकार कर दिया। मैनेजर राकेश कुमार राय ने कहा कि बैंक में करीब अस्सी हजार रुपये के सिक्के जमाहैं। इस वजह से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed