{"_id":"5ca26c0bbdec22140233593d","slug":"code-of-conduct-violation-case-on-26-congress-leaders-including-national-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव समेत 26 पर आचार संहिता उल्लंघन का केस, बिना अनुमति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव समेत 26 पर आचार संहिता उल्लंघन का केस, बिना अनुमति की बैठक
Tue, 02 Apr 2019 05:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति बैठक करने के आरोप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, संतकबीरनगर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, ब्लॉक प्रमुख सेमरियावां समेत 26 कांग्रेस नेताओं पर सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर किया।
विज्ञापन
कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को डीघा बाईपास स्थित एक होटल में कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक थी। इसमें हंगामा हो गया। बैठक की अनुमति नहीं ली गई थी। चौकी इंचार्ज औद्योगिक क्षेत्र जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक, संतकबीरनगर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी परवेज खान, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण पांडेय, जिया अंसारी, सेमरियावां प्रमुख मुमताज खान समेत 26 लोगों को आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन