फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cmo squares like dirt in ot and laber room

ओटी, लेबर रूम में गंदगी देख चौके सीएमओ

Mon, 22 Aug 2016 08:45 PM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Mon, 22 Aug 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
 सोमवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जानने निकले सीएमओ भी हकीकत देखकर चौंक गए। ओटी, लेबर रूम में गंदगी मिली तो डॉक्टर और कर्मचारी गैरहाजिर। यही नहीं एक एएनएम तो गंदगी में ही बैठकर गर्भवती का उपचार कर रही थी। डॉक्टर भी बाहर की दवा लिखते रंगे हाथ पकड़े गए। सीएमओ ने गैरहाजिर लोगों का वेतन रोकने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को सीएमओ सहजनवां सीएचसी पहुंचे। यहां पर ओटी और लेबर रूम की जांच की। गंदगी का अंबार देख उन्होंने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। इसके बाद वह एडिशनल पीएचसी माल्हनपार पहुंचे। यहां पर एएनएम माया शाही, फार्मासिस्ट आरपी पांडेय व एलटी गैरहाजिर मिले। यहां पर भी लेबर रूम आदि में गंदगी मिली है। वहीं गंदगी में ही एक गर्भवती का उपचार एएनएम नीतू उपचार कर रही थी। नीतू का एक महीने का वेतन काटने के साथ ही सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। यही पर आयुष चिकित्सक डॉ. साबरमती, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके तिवारी बाहर की दवा लिखते हुए मिले।
विज्ञापन


उरुवा सीएचसी में जांच के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिशंकर, प्रेमचंद, प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेटी त्रिपाठी, संविदा नर्स सुमन कई दिनों से गैरहाजिर मिली। सबका वेतन रोकने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं इंसेफेलाइटिस ट्रिटमेंट सेंटर पर तैनात फार्मासिस्ट से उन्होंने सक्शन मशीन चलाने को कहा तो वह नहीं चलाया पाया। बाद में फार्मासिस्ट कृपाशंकर ने बताया कि मशीन ही खराब है। इस पर सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने चेतावनी दी है। सीएमओ के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. एनके पांडेय, शोध अधिकारी सुधांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed