फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Says Holy pilgrimage will become Jobs Opportunity

रोजगार के साधन बनेंगे तीर्थ स्थल, पर्यटन के रूप में हो रहा विकास: सीएम योगी

Sun, 18 Aug 2019 05:36 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 18 Aug 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Says Holy pilgrimage will become Jobs Opportunity
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

अयोध्या धाम से सटे मखौड़ाधाम, शृंगीनारी, तपसी धाम आदि का विकास पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा है, जो भविष्य में रोजगार उपलब्ध कराएंगे। पर्यटन स्थल के विकास में सरकार सहयोग कर रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। वे तपसी धाम में शिवलिंग की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान संत समागम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का मुकदमा वापस, भड़काऊ भाषण देने का था आरोप
विज्ञापन


शनिवार दोहपर करीब दो बजे पहुंचे मुख्यमंत्री तपसी स्थल पर पांच फिट ऊंचे शिवलिंग की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। आश्रम प्रमुख बाबा जयबक्श दास के साथ आश्रम को देखा और संतों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि मठ, मंदिर आदि धार्मिक स्थल जात-पात भेदभाव से रहित होते हैं। ये पवित्र स्थल लोक कल्याण का केंद्र होते हैं। बस्ती में भगवान राम की उदभवस्थली मखौड़ाधाम, शृंगीनारी, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का विकास और सुंदरीकरण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या धाम में विकास के कई कार्य चल रहे हैं।

अयोध्या से सटे इस ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक स्थलों के पर्यटन केंद्र बनने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने तपसी आश्रम के प्रमुख बाबा जय बक्शदास की सोच और उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि अपने गुरु तपसी महराज के स्वप्न का अक्षरस चरितार्थ कर रहे हैं।

संत समागम को संबोधन के दौरान ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि लोगों की खुशहाली और गांवों के विकास का जो आधारभूत ढांचा भाजपा सरकार सुदृढ़ कर रही है। विधवा, वृद्धा, दिव्यांग, गरीब, बेसहारा और निराश्रितों के लिए जो सुविधाएं केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद मिल रही हैं इसे आजादी के तत्काल बाद ही मिलना चाहिए था।

भाजपा सरकार गांवों की सड़कों से लेकर पेयजल तक की योजना के माध्यम से लोक कल्याण कर रही है। 2022 तक सभी को अपनी छत होगी तो बीमारियों से इलाज के लिए कोई वंचित नहीं रहेगा। बस्ती में मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है। मुंडेरवा चीनी मिल का जिक्र करते हुए कहा कि बस्ती के गन्ना किसानों को अपनी उपज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक दिन में 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा है 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत'। उस दिशा में सारे प्रयास और योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 

सांसद ने यूनिवर्सिटी, विधायक ने मांगी तहसील

तपसी आश्रम में शिवलिंग स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के बाद संत समागम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इससे पहले सांसद हरीश द्विवेदी ने जिले में विकास कार्यों के लिए मिल रहे सहयोग पर आभार जताया। मुख्यमंत्री से मांग की कि मंडल मुख्यालय में एक यूनिवर्सिटी दी जाए। जिससे उच्च शिक्षा और शोध के लिए विद्यार्थियों को बाहर न जाना पड़े।

ये भी पढ़ें- स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के तबादले रद्द, लेकिन मनमानी करने वालों पर कार्रवाई नहीं

वहीं क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील हर्रैया को प्रशासनिक सुलभता और जनाकांक्षा के मुताबिक विभाजित कर मखौड़ा या विक्रमजोत को तहसील बनाए जाने की मांग की। साथ ही नगर पंचायत से सटे होने के कारण कसैला और तपसी धाम के संपूर्ण विकास के लिए हर्रैया नगर पंचायत में मिलाए जाने की मांग की।

तेज प्रताप सिंह ने दी स्मृति चिह्न

तेज प्रताप सिंह सुड्डू ने मंचस्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम और व्यवस्था में सहयोग दिया। इससे पूर्व अयोध्या से आए साधु संतों को अंगवस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान दिगंबर अखाड़ा अयोध्या के महंथ सुरेशदास, जानकी घाट के महंथ जनमेजय महाराज, संत समिति के कन्हैयादास जी, बड़े भक्तमाल के महंथ के अलावा डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, विधायक दयाराम चौधरी, सीए शुक्ल, महादेवा विधायक रवि सोनकर, विधायक राघवेंद्र सिंह, भाजयूमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिनव उपाध्याय, हियुवा जिला अध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी समेत पुलिस और प्रशानिक अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed