फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi and Radha Mohan Singh inaugurated the Purvanchal Kisan Mela in Gorakhpur

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, कृषि मंत्री संग पूर्वांचल किसान मेला का किया लोकार्पण

Sat, 02 Mar 2019 03:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 02 Mar 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi and Radha Mohan Singh inaugurated the Purvanchal Kisan Mela in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 1 मार्च की देर रात गोरखपुर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली।गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही 'जनता दरबार' लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौकमाफी के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन को 1.44 करोड़ की लागत से बनाया गया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उनके द्वारा पूर्वांचल किसान मेला और कृषि विज्ञान प्रदर्शनी का भी शुभारंभ भी किया गया किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि यह केंद्र पूर्वांचल के किसानों की समृद्धि के नए द्वार खोलेगा। यहां किसानों को उन्नत फसलों के उत्पादन के साथ कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध, उन्नत बीज, उन्नत कृषि यंत्र एवं प्रदेश एवं केंद्र सरकार की किसानों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। सीएम योगी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए प्रयास करने वाले सभी महानुभावों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र आम लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने का एक माध्यम है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि अगर पूर्व की सरकारों ने किसानों के लिए इमानदारी से प्रयास किया होता तो हमारा किसान कर्ज के बोझ तले दब कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर न होता। पूर्व की सरकारों के द्वारा अपने स्वार्थ के चलते किसानों को शासन की किसी योजना का लाभ नहीं दिया गया। केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए 20 कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए पूर्व की सरकारों द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई और इस कार्यक्रम को जानबूझकर लटका दिया गया। ताकि किसानों को इसका फायदा न मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार देश में किसी सरकार ने किसानों को 6 हजार रुपए सालाना देने की योजना बनाई है, इस पैसे से किसान अपनी खेती के लिए आवश्यक खाद और बीज की जरूरतों को पूरा कर पाएगा अब उसे किसी के आगे हाथ फैलाने नहीं पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को यूपी सरकार ने पूरी तत्परता के साथ लागू किया है ताकि किसानों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सके। 

इस प्रकार हम पीएम मोदी द्वारा किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य को निश्चित तौर पर पूरा कर सकेंगे। इस मौके पर उन्होंने किसानों को खेती के साथ जुड़े अन्य कार्यों जैसे चिप्स आदि जैसे कार्यों के लिए भी प्रेरित किया ताकि उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो सके। सीएम योगी ने किसान केंद्रों से संबंधित सभी लोगों एवम् वैज्ञानिकों से अपील की, कि किसानों को समय पर उनकी मिट्टी की जांच करके बताया जाए और उनका soil health card भी बनाया जाए ताकि वो आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कर सके।

सीएम योगी ने लड़ाकू विमान के पायलट अभिनंदन को भारत वापसी की बधाई देते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि पहली बार पाकिस्तान की धरती पर पाकिस्तान का लड़ाकू विमान नस्ट करने के साथ ही 3 दिन अंदर ही भारत के वीर पायलट को भारत की धरती पर सुरक्षित लाना सुनिश्चित किया गया। यह एक मजबूत और दृढ़ इच्छा शक्ति की सरकार के द्वारा ही संभव हो सका है। इस अवसर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, यूपी सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, क्षेत्रीय विधायक सहित सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed