फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cm yogi aditynath visit in gorkhpur

दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पिपराइच चीनी मिल का किया निरीक्षण

Sat, 17 Nov 2018 04:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 17 Nov 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi aditynath visit in gorkhpur
चीनी मिल का निरीक्षण करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण भी किया। इसके अलावा उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से सीधे दोपहर बाद 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचे। इसके बाद वह सीधे पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण करने गए। करीब 40 मिनट तक चीनी मिल के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को कई दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन


दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत शुक्रवार से ही हो चुकी है। मुख्यमंत्री कुश्ती प्रतियोगिता देखेंगे और पहलवानों का मनोबल भी बढ़ाएंगे। वह अपराह्न 3.15 बजे से 4.15 बजे तक मुख्यमंत्री रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही रहेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह 8.40 बजे बिलासपुर रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed