{"_id":"5d658e968ebc3e93c2029cc1","slug":"cm-yogi-aadityanath-gorakhpur-city-news-gkp3192356157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रकरण पर सीएम गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रकरण पर सीएम गंभीर
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में पूर्व कुलपति प्रो. राम अचल सिंह द्वारा लगाए गए गड़बड़ी के आरोपों की जांच की मांग को लेकर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा व विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात की। नगर विधायक ने मामले की जांच कराने के साथ ही भविष्य में विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति विश्वविद्यालय शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिए कराने की मांग की।
नगर विधायक ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री ने बातचीत में कहा कि मामला गोरखपुर का होने के कारण मुख्यमंत्री के संज्ञान में ला दिया गया है। इसे लेकर वे बहुत ही गंभीर हैं। नगर विधायक ने गोरखपुर में विज्ञान पार्क की मांग को एक बार उठाया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में करीब डेढ़ एकड़ जमीन खाली पड़ी है। यदि उस खाली जमीन पर गाजियाबाद की तरह विज्ञान पार्क बनवा दिया जाए तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के बच्चों और नौजवानों के अंदर भारत की प्राचीन समृद्ध वैज्ञानिक उपलब्धियों और आधुनिक भारतीय अविष्कारों से अवगत कराने और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने में काफी मदद मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने उन्होंने बताया कि पार्क की डिटेल रिपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव तक पहुंचा दी गई है। इसके बाद डिप्टी सीएम ने उसी समय प्रमुख सचिव से बात की और पत्रावली उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।