फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM become saint again in Gorakhnath temple

मंदिर पहुंचकर महंत बने सीएम योगी

Sun, 14 May 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 14 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
CM become saint again in Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत की भूमिका में नजर आए। सुबह उठकर उन्होंने अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की, फिर रुद्राभिषेक किया। वह गाय, बछड़ों के बीच भी पहुंचे और उन्हें चारा डाला। बछड़ों का सिर सहलाकर उन्हें दुलारा भी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शनिवार की सुबह पांच बजे अपने विश्राम कक्ष से नीचे आए। सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की मूर्ति के समक्ष गए और उनकी पूजा की। भगवान शंकर सहित अन्य मूर्तियों के सामने भी हाथ जोड़कर खड़े हुए और पूजा की। इसके बाद गौशाला की तरफ निकल पड़े। वहां पहुंचते ही सीएम ने नाम लेकर गायों को पुकारा। फिर गायें उनकी तरफ दौड़ पड़ीं। सभी के माथे पर हाथ फेरा और कान में कुछ बात भी कही। लगा कि गायें उनकी बातों को सुन और समझ रही हैं। सीएम ने बछड़ों को गुड़ खिलाया। थोड़ी देर तक उन्हें दुलारने-पुचकारने के बाद वह अपने कार्यालय आ गए। बाद में विश्राम कक्ष के पास स्थित दुर्गा मंदिर में रुद्राभिषेक किया। यह अनुष्ठान करीब 45 मिनट तक चला। 
विज्ञापन

नक्को बाबा की मजार पर चढ़ेगी सीएम की चादर

कट्टर हिंदुत्ववादी छवि वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम की चादर रविवार को धर्मशाला स्थित नक्को शाह बाबा की दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इरफान अहमद को उन्होंने चादर छू कर सौंपी। रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता बाबा की दरगाह पर सुबह साढ़े दस बजे चादरपोशी करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान अहमद ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने की मांग समय-समय पर बुलंद की। इस बीच कभी मंदिरों में आरती करके तो कभी दरगाहों पर जियारत और चादरपोशी करके मन्नत मांगी गई। इसी क्रम में हमने नक्को शाह बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर योगी के सीएम बनने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद शनिवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और उन्हें मन्नत की जानकारी दी। इस पर उन्होंने चादर स्पर्श कर हमें दरगाह की चादरपोशी के लिए सौंपी। रविवार सुबह 10.30 बजे सीएम की चादर नक्को शाह बाबा की मजार पर चढ़ाने की तैयारी है। इस मौके पर शमीम अहमद, रिजवान अली, मोहम्मद आमीन, रियाज अहमद, जावेद अहमद, नबी हसन, मनौवर राणा आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed