फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cleanworker now wear dress

वर्दी में नजर आएंगे शहर के सफाई कर्मचारी

Mon, 15 Feb 2016 09:38 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही अब नहीं चल पाएगी। सुपरवाइजरों और ठेकेदारों पर लगाम लगाने की नीयत से नगर निगम ने शहर के सभी सुपरवाइजरों को बावर्दी करने का निर्णय लिया है। जल्द ही शहर के सभी सफाई कर्मचारी वर्दी में नजर आएंगे। नगर आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


शहर की सफाई व्यवस्था के लिए तकरीबन 2200 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से कुछ स्थायी हैं तो कुछ ठेके पर हैं। अक्सर इन सफाई कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की बात सामने आती रहती है। ऐसे में नगर आयुक्त के नए निर्णय के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल सामान्य वेशभूषा की वजह से सफाई व्यवस्था में लगे हुए स्थायी या ठेके वाले सफाई कर्मचारियों की पहचान नहीं हो पाती है। ऐसे में निर्धारित संख्या की तुलना में काफी कम कर्मचारी ही सफाई करने आते हैं। नगर आयुक्त के निरीक्षण में कई बार यह गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद नगर आयुक्त ने ठेकेदार के रकम में कटौती की। नई व्यवस्था के बाद अब शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


शहर में सफाई करने वाले सभी सफाई कर्मचारी वर्दी से लैस होंगे। नगर निगम अपने सभी स्थायी कर्मचारियों को जल्द ही वर्दी मुहैया करा देगा। ठेके वाले सफाई कर्मचारियों को उनके ठेकेदार वर्दी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त

अनुपस्थित रहने पर वेतन काटा
गोरखपुर। नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी को वार्ड 42 में निरीक्षण के दौरान चार सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने चार सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अगर ऐसी लापरवाही फिर से नजर आती है तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed