फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   clean chit to 29 colleges and reasonable notice to 11

29 कॉलेजों को क्लीन चिट, 11 को नोटिस

Fri, 20 May 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 20 May 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
clean chit to 29 colleges and reasonable notice to 11
टीचर - फोटो : अमर उजाला
फर्जी एनओसी और शिक्षक अनुमोदन से बीएड की मान्यता हासिल करने वाले 40 कॉलेजों के मामले में एनसीटीई (नेशनल काउंसिल पर टीचर एजुकेशन) ने 29 कॉलेजों को क्लीन चिट दे दी है, जबकि 11 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बृहस्पतिवार को एनसीसीटीई की उत्तर क्षेत्रीय समिति ने एक बैठक में सभी कॉलेजों के दस्तावेजों पर अध्ययन के बाद यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


समिति ने 11 कॉलेजों पर शिक्षक अनुमोदन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है और कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके बाद ही इनकी मान्यता रद्द करने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साथ ही एनसीटीई ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अंतिम फैसला आने तक इन कॉलेजों में बीएड की कक्षाएं नहीं चलनी चाहिए।
विज्ञापन


29 कॉलेजोें को क्लीन चिट देने की वजह बताते हुए समिति ने कहा है कि इन कॉलेजों में शिक्षक अनुमोदन प्रक्रिया तर्कसंगत ढंग से की गई है। जहां तक फर्जी एनओसी से मान्यता हासिल करने का सवाल है तो इसकी प्रक्रिया एनसीटीई एक्ट-2014 के गजट आने से पहले ही प्रक्रिया में थी, लिहाजा एनओसी को लेकर दोषी नहीं माना जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला 
2016 में मान्यता के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने किसी भी कॉलेज को अभी तक एनओसी नहीं दी है लेकिन कुछ कॉलेजों ने फर्जी एनओसी के सहारे एनसीटीई ने नियम 7.13 के तहत न केवल अस्थाई मान्यता ली बल्कि फर्जी तौर पर शिक्षक अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर नियम 7.16 के तहत स्थाई मान्यता भी हासिल कर ली। देवरिया और कुशीनगर के एक-एक कॉलेज की ओर से निरीक्षण मंडल के गठन की मांग के दौरान कुलपति ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ लिया था।


उन्होंने विस्तृत जानकारी ली तो पता चला कि 40 कॉलेज प्रबंधनों ने ऐसी गड़बड़ी की है। कुलपति ने इनपर कार्रवाई को लेकर एनसीटीई से दिशा-निर्देश मांगा था। यूनिवर्सिटी ने इस मामले को 18 मई को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में भी रखा लेकिन सदस्यों ने एनसीटीई के निर्णय के बाद ही इस पर विचार करने का फैसला किया था। 

ये 11 कॉलेज मिले दोषी
1. ओम साईंकृपा कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, लार, देवरिया
2. ललिता देवी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, उसुरी खुर्द, देवरिया
3. अनुरागी देवी महाविद्यालय, हाटा, कुशीनगर
4. दादी राजमती देवी महिला कॉलेज, कप्तानगंज, कुशीनगर
5. स्व. श्रीमती रमादेवी महाविद्यालय, रामकोला, कुशीनगर
6. बाबू तहसीलदार शाही महाविद्यालय, सिंगहा, कुशीनगर
7. राघव प्रसाद मशाली देवी महिला कॉलेज, भईंसा बाजार, गोरखपुर
8. सर्वोदय कॉलेज ऑफ साइंस, कौड़ीराम, गोरखपुर
9. स्व. कालिका प्रसाद दुबे स्मारक कॉलेज, खजनी, गोरखपुर
10. वीएनबीपी डिग्री कॉलेज, परमेश्वरपुर, गोरखपुर
11. शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय, सहजनवां, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed