फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City bus will run first then metro train

पहले सिटी बस, फिर चलेगी मिनी मेट्रो

Tue, 02 Jan 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 02 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
City bus will run first then metro train
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में मेयर सीताराम जायसवाल और भाजपा के 27 पार्षदों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास का रोडमैप रखा और कहा कि पहले सिटी बसें चलाई जाएंगी, फिर मिनी मेट्रो दौड़ेगी। इसकी विस्तृत कार्ययोजना बना ली गई है। इसके लिए शहर की सड़कें चौड़ी की जाएंगी। अलग-अलग जगहों पर पांच से 10 फीट तक सड़कें चौड़ी की जानी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों से बिजली के पोल हटाए जाएंगे। अंडरग्राउंड केबलिंग का काम होगा। इसके लिए बजट जारी किए जा रहे हैं। गोलघर में बिजली के केबल डाले जा रहे हैं। पोल हटने से सड़कों को चौड़ा करने में आसानी होगी। यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने शहर के सभी इंट्री प्वाइंट को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ से गोरखपुर, महाराजगंज से गोरखपुर, देवरिया से गोरखपुर आने वालों को शहर साफ-सुथरा दिखना चाहिए। इंट्री प्वाइंट पर कूड़ा मिला तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराने में मेयर और पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। गोरखपुर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराना है। स्वच्छता सर्वेक्षण के मानक पर खरे उतरेंगे, तभी स्मार्ट सिटी की सूची में जगह मिल सकेगी। शहर को कूड़ामुक्त बनाना है। इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा। नगर निगम को गाड़ियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह, पुष्पदंत जैन, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, मंत्री रमेश गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी
मुख्यमंत्री ने शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने की बात कही। साथ ही बताया कि शहर में छह मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का फैसला हुआ है। नगर निगम परिसर में एक मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जानी है। गोलघर सहित शहर के चार अन्य व्यस्त बाजारों में भी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इस पर काम चल रहा है। गोलघर में पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। अभी तक वाहन मुख्य बाजार की सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। 

दो घंटे जनता के बीच में रहें पार्षद
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में दो घंटे तक जनता के बीच में रहें। जनता से फीडबैक लें। जो भी समस्या हो, उसका समाधान अफसर से मिलकर कराएं। इस काम में भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं की मदद भी ली जा सकती है। मेयर, पार्षद मिलकर नगर निगम में बहुमत का बोर्ड बनाएं। साथ ही शहर को साफ-सुथरा बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर निकाय चुनाव में जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की चुनौती है।
 
जल निकासी का बजट भी जारी
मेयर और पार्षदों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या जलभराव है। इससे निजात दिलाने के लिए बजट आवंटित किया गया है। जल्द ही नाला, नालियों का निर्माण शुरू होगा। पानी नाली से बाहर न आए, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
 
अलाव जलवाने में लें जन सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण सर्दी पड़ रही है। अलाव का इंतजाम सब जगह कराया जाए। इसमें जन सहयोग भी लिया जा सकता है। शहर के लोग सामाजिक कामकाज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सभी पार्षद वार्ड वार अलाव जलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं तो जनता को राहत मिलेगी। 
 
महराजगंज भेजे जाएंगे छुट्टा पशु
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं को छुट्टा न छोड़ें। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। जो छुट्टा पशु बचेंगे, उन्हें महाराजगंज के पशुबाड़ा में शिफ्ट किया जाएगा। यह काम जल्द शुरू होगा। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।


छह जनवरी को नगर निगम बोर्ड बैठक
नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक छह जनवरी को होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मेयर सीताराम जायसवाल और भाजपा पार्षदों की बैठक के बाद यह तारीख तय की गई है। मेयर ने बताया कि बोर्ड बैठक में कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का चुनाव होगा। बैठक सुबह 11:30 बजे निगम सभागार में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed