{"_id":"45fc10e837764e7a78847b734f8cca2e","slug":"christian-society-organize-rakh-ka-budhvaar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसीही समाज ने मनाया राख का बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसीही समाज ने मनाया राख का बुधवार
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रभु यीशु मसीह के क्रुसीकरण के 40 दिन पहले पड़ने वाले राख के बुधवार को मसीही समाज ने श्रद्घा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर के सभी चर्चों में प्रार्थना आयोजित हुई और प्रभु यीशु के आदर्शों को अमल करने का पवित्र संकल्प लिया गया।
क्राइस्ट चर्च, सेंट जांस चर्च, मसीही कलीसिया चर्च, सेंट एंथोनी चर्च, सेंट मार्क चर्च समेत सभी चर्चों में वहां के पादरियों ने चर्च से जुड़े श्रद्घालुओं को प्रार्थना कराई। सेंट जांस चर्च में प्रधान पादरी डॉ. संजय विन्सेंट ने राख के बुधवार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राख पश्चाताप को दर्शाता है। पवित्र शास्त्र बाइबिल में इसे दो तरह से बताया गया है, पहला ईश्वर से पश्चाताप करना दूसरा आपस में कोई भेदभाव व ईर्ष्या न करना।
उन्होंने बताया कि पहले बुधवार से समाज के लोगों का जो उपवास का सिलसिला शुरू हुआ, वह 40 दिनों तक अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर पादरी द्वारा हर श्रद्धालु के माथे पर पवित्र राख से क्रॉस बनाकर अभिषेक किया गया। उपवास के दौरान संचित किए गए धन को गरीब व यतीमों में बांटा जाएगा। इस दौरान वीपी अलेक्जेंडर, विजय मसीह, विशाल जेकब, संतोष हारुन, अमित राबर्ट, राजा शर्मा, रितेश राबर्ट, प्रवीन जेम्स, डॉ. दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।