फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chitragupta's statues are dispersed

शोभायात्रा के साथ चित्रगुप्त प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 03 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 03 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chitragupta's statues are dispersed
चित्रगुप्त भगवान की आरती करते चित्रगुप्त मंदिर सभा के लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमाओं का बुधवार को विसर्जन हो गया। इससे पहले चित्रगुप्त मंदिर पर विभिन्न समितियों की ओर से स्थापित की गईं प्रतिमाओं के साथ पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य जमा हुए। यहां से सब एक साथ जुलूस की शक्ल में रवाना हुए तो नजारा देखते ही बना। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा की ओर से हुए इस आयोजन में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा नगर में स्थापित सभी चित्रगुप्त प्रतिमाएं मंदिर के आगे एकत्र हुईं। यहां सामूहिक पूजन एवं आरती के बाद प्रतिमाएं विशाल शोभायात्रा की शक्ल में रवाना हुईं। शोभायात्रा बक्शीपुर, नखास, घंटाघर होते हुए राजघाट पहुंची। इस बीच मुफ्तीपुर चित्रांश समिति की प्रतिमा के आगे चल रहे घुड़सवार, हाथी एवं अन्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-ताशे, बैंडबाजे की धुन पर लोग नाचते-गाते जुलूस के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन


चित्रांश समिति सुभाष नगर, सर्वोदय नगर और रेलवे की प्रतिमाएं बेहतर साज-सज्जा के लिए खूब सराही गईं। इस दौरान सभा के अध्यक्ष अजय कुमार, मंत्री सती कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संजय वर्मा, देव कुमार, अखिलेंदु, अनूप लाल, चंद्रप्रकाश, कमलाकांत, देवेंद्र, स्नेहलता, रोहिणी, सुमन, आलोक, अतुल, जीतेंद्र, विजय, शैलेष शरण, विमल आदि ने व्यवस्था संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह 13 को

श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के मीडिया प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि चित्रगुप्त पूजनोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में पूर्व आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता एवं मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन 13 नवंबर को शाम सात बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed