फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   childrens day

राष्ट्र नेहरू के प्रति सदा कृतज्ञ रहेगा : कुलपति

Tue, 15 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 15 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
childrens day
बाल दिवस पर आधारशिला के तत्वाधान में आयोजित बाल मेले का अवलोकन करते डा. अशोक श्रीवास्तव व अन्य । - फोटो : Rajesh Kumar
देश को आने वाले कल की चुनौतियों के अनुरूप विकास के लिए तैयार करना एक ऐसा महान कार्य है जिसके लिए देश अपने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रति सदा कृतज्ञ रहेगा। यह उद्गार गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने केंद्रीय ग्रंथालय में पंडित नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि देने के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की नेहरू की जयंती पर उनके प्रति श्रद्धावनत होते हुए हम सभी को उनके कर्मयोगी जीवन और विलक्षण दृष्टिबोध से प्रेरणा लेनी चाहिए। पंडित नेहरू इस देश में उच्च शिक्षा की भूमिका को लेकर अत्यंत आशावादी नजरिया रखते थे। वह मानते थे कि उच्च शिक्षा परिसर देश की गरीब और साधनों से वंचित बहुसंख्य जनता के जीवन को बेहतर बनाने के औजार के तौर पर योगदान करेंगे। हमें उनकी इस आशा के लिए अपना योगदान करना ही चाहिए, शायद तभी हम उनके प्रति अपनी सच्ची कृतज्ञता ज्ञापित कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. विनोद सिंह, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. वीएस वर्मा, प्रो रवि शंकर सिंह, प्रो. अहमद नसीम, प्रो. विजय कुमार, डॉ. शफ ीक अहमद, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. ध्यानेंद्र दुबे, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनोज द्विवेदी, सीमा प्रयाग चौधरी, मुकेश पांडेय, अभियंता श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में स्नेहिल नारी संस्थान के तत्वावधान में लच्छीपुर गांव स्थित शिवमंदिर में बालदिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान संस्थापिका विमला, अध्यक्ष रेखा, सचिव पुष्पा, उपाध्यक्ष माध्वी, उपसचिव शीला, कोषाध्यक्ष अरुणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधारशिला संस्थान के तत्वावधान में पादरी बाजार स्थित एसएन सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाजसेवी डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि नेहरू के व्यक्तित्व से हमें सीख लेने की जरूरत है। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। इस दौरान डायरेक्टर डा एके सिंह, दीपक चक्रवर्ती, बलिराम शुक्ला, प्रतिभा सिंह, डॉ राजेश गुप्त आदि उपस्थित थे।

उधर, पूर्वोत्तर रेलवे केंद्रीय कल्याण निधि समिति की ओर से बाल दिवस पर रेलवे अस्पताल में बच्चों को फल-बिस्किट वितरित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया। महिला वार्ड में बेबी किट, हार्लिक्स आदि बांटा गया। इस दौरान वीके द्विवेदी, जयंता दत्ता, महेश कुमार, एसपी पांडेय, चंद्रशेखर, अरविंद कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।


पीएमएस एकेडमी रुस्तमपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य-संगीत की शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगोली, नृत्य, कला, बैडमिंटन, क्रिकेट प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया। सिग्मा एजूकेशन प्वाइंट द्वारा बाल दिवस पर बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर सत्या पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां किसी बेटे से कम नहीं है। जरूरत है तो इन्हें बेटों के समान दर्जा देने का। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकांत ओझा ने किया। इसी क्रम में आत्मदीप विद्यालय में वार्षिक खेल का समापन हुआ। अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed