{"_id":"5c7cf639bdec2256b8080ecd","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-praised-prime-minister-narendra-singh-about-air-strikes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी बोले-'पीएम ने सेना को फैसले लेने की छूट दी, सैनिकों ने पाक के छक्के छुड़ा दिए' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी बोले-'पीएम ने सेना को फैसले लेने की छूट दी, सैनिकों ने पाक के छक्के छुड़ा दिए'
Mon, 04 Mar 2019 03:26 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के चौक बाजार में सोमवार को 131 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद भाजपा सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आज सब मुककिन है, क्योंकि देश के पीएम मोदी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को कांग्रेस, सपा व बसपा ने मिलकर लूटा है। आज केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है।
शासन का चेहरा बदलते ही प्रशासन पहले बेहतर कार्य करने लगा है। उन्होंने जनपद के मुसहर और वनटांगिया समुदाय के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि देश के 12 करोड़ किसान परिवारों को पीएम ने सम्मान निधी का लाभ दिया।
विज्ञापन
जिसमें महराजगंज के भी 96 हजार किसान लाभांवित हुए हैं। उन्होनें केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र कर गांव गरीब किसान मजदूर और महिलाओं के विकास को ही सरकार की प्राथमिकता बताया।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि देश आज पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है, दुनिया भारत के शौर्य और पराक्रम को जानने लगी है। उन्होंने कहा कि पीएम ने सेना को फैसले लेने की छूट दी तो देश के बहादुर सैनिकों ने पाक के छक्के छुड़ा दिए।
प्रधानमंत्री गांव गरीब, किसानों, नौजवानों के हित में बेहतर काम करने के साथ ही देश की सुरक्षा और सैनिकों को शौर्य को नहीं पहचान देने में जुटे हैं। विपक्ष अब भी जाति धर्म की राजनीति मे उलझी हुई है।
उन्होंने जनपद के बुनियादी विकास के साथ साथ पर्यटन विकास को गति देने की बात कहते हुए कहा कि नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है, नेपाल से आवागमन बेहतर हो, लेकिन प्रशासन इस बात का भी ध्यान रखे कि इसका लाभ राष्ट्र विरोधी तत्व न लेने पाए।