{"_id":"5d9077598ebc3e01451c1e07","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-foundation-stone-for-12-projects-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने किया 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले-'भारत को महाशक्ति बनाने का है संकल्प'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने किया 12 परियोजनाओं का शिलान्यास, बोले-'भारत को महाशक्ति बनाने का है संकल्प'
Sun, 29 Sep 2019 02:50 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत का मान बढ़ा हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने पीएम को फादर आफ नेशन की उपाधि देकर यह साबित किया है कि मजबूत इच्छा शक्ति के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव-गरीब किसान मजूदरों को साथ लेकर चलते हुए हमारी सरकार ने भारत को महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया है।
ये बातें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लेहड़ा मंदिर में पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के गांव, गरीब, किसान मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।आस्था का सम्मान करते हुए सरकार विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटी है।
लेहडा मंदिर का विकास सरकार की लोक आस्था के सम्मान के परिणाम हैं। सरकार लगातार जन आस्था के प्रतिक अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के प्रयास में जुटी है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही एक विधान, एक प्रधान, एक निशान की मांग चल रही थी, लेकिन वोटबैंक की राजनीति में देश पीछे छूट रहा था। जिसे मोदी सरकार ने एक झटके में खत्मकर देश को वोटबैंक की राजनीति से उबार कर अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर एक अखण्ड भारत के सपने को साकार किया।
इसके पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने लेहडा मंदिर पहुंचकर मां लेहडा का दर्शन किया। इसके उपरांत महराजगंज जनपद के पर्यटन विकास से जुडी 17.73 करोड की लागत वाली 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।