{"_id":"5de7785c8ebc3e54a3533dcd","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-faced-unique-incident-in-shobayatra-at-gorakhpur-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शोभायात्रा में अचानक कुछ ऐसा हुआ, सीएम योगी की आंखों में आ गए खुशी के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शोभायात्रा में अचानक कुछ ऐसा हुआ, सीएम योगी की आंखों में आ गए खुशी के आंसू
Wed, 04 Dec 2019 02:48 PM IST
विजय जैन
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:48 PM IST
सार
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की शोभा यात्रा में जब कालीबाड़ी के मंहत रविंद्रदास अपनी टीम के साथ आगे बढ़े तो उन्हें देखकर सीएम .योगी आदित्यनाथ जोर से हंसने लगे।
विज्ञापन
गोरखपुर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित संस्थापक सप्ताह दिवस समारोह के दौरान हनुमान, श्रीराम के भेष में निकली शोभा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर शुरू हुए सप्ताह समारोह का उद्घाटन शोभायात्रा के साथ हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा हेतु अखंड ज्योति जलाकर रथ को गोरखनाथ मंदिर से रवाना किया। शोभा यात्रा में अचानक कुछ ऐसा हुआ, हंसते-हंसते योगी आदित्यनाथ की आंखों में आंसू आ गए।
दरअसल, महंत रविंद्रदास के साथ साथ हनुमान की भेषभूषा में उनके एक शिष्य गदा लहराते हुए चल रहे थे और पीछे श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पूरी बानरी सेना के साथ लोगों का अभिवादन कर रहे थे। शोभा यात्रा में सबसे पीछे श्रीराम मंदिर का प्रतिकात्मक मॉडल भी लेकर दो लोग चल रहे थे। यह देखकर योगी बहुत देर तक हंसते रहे।
उनकी आंखों में आंसू आ गए और रूमाल से पोंछते हुए भी वे हंसते रहे। योगी ने बगल में बैठे अतिथियों से भी कालीबाड़ी महंत के झांकी की तारीफ की तो सभी जोर से तालियां बजाने लगे। योगी आदित्यनाथ के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
शोभायात्रा का रूट
शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार से होते हुए वीर बहादुर सिंह तिराहे पर पहुंची। वहां से पोस्ट ऑफिस, गणेश चौराहा होकर गोलघर होते हुए कचहरी चौराहा से जिला परिषद् रोड पर आकर स्वर्ण जयंती द्वार से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंची