फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chandu babu news

चंदू बाबू के गार्ड की गोली से घायल अरविंद फिर आईसीयू में भर्ती

Mon, 12 Aug 2019 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
chandu babu news
चंदू बाबू के गार्ड की गोली से घायल अरविंद फिर आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन

गोरखपुर। गैलेंट के एमडी चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ चंदू बाबू के गार्ड संदीप सिंह की गोली से घायल अरविंद चौहान को फिर से आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। आठ अगस्त को अपोलो अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन घर आने के दो घंटे बाद ही उसकी तबीयत फिर खराब हो गई। उसे खेतान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वर्तमान में लखनऊ के अपोलो के आईसीयू में अरविंद का इलाज चल रहा है।
घटना 23 जुलाई की शाम हुई थी। क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद गैलेंट की बाउंड्री में चली गई थी। अरविंद एक बाउंड्री पर चढ़कर अंदर झांक रहा था कि कोई आए और वह गेंद मांग सके। इसी दौरान गार्ड संदीप सिंह ने गोली चला दी थी। गोली अरविंद की आंख और सिर में लगी थी। उसी दिन से कई अस्पताल बदलने के बाद अपोलो अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया गया, मगर उसकी सेहत में अभी तक सुधार नहीं हो सका है। आठ अगस्त को डॉक्टरों ने एक बार डिस्चार्ज भी कर दिया, लेकिन फिर उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

इंकार के बाद फिर शुरू कराया इलाज
अरविंद के घरवालों ने बताया कि चंदू बाबू के कर्मचारियों ने पहले समझौते का दबाव बनाकर इलाज कराने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब वे इलाज करा रहे हैं। दोबारा लखनऊ जाने पर चंदू बाबू के कर्मचारी ही खर्च उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed