{"_id":"5dfa19f28ebc3e87d97f3f5b","slug":"central-minister-ramdas-athawale-reaction-on-citizenship-amendment-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अठावले बोले-नागरिकता संशोधन कानून मुस्लिम विरोधी नहीं, किसी के बहकावे में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अठावले बोले-नागरिकता संशोधन कानून मुस्लिम विरोधी नहीं, किसी के बहकावे में न आएं
Wed, 18 Dec 2019 05:52 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, कसया(कुशीनगर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, कसया(कुशीनगर)
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने स्पष्ट किया कि नागरिकता संशोधन बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है। देश में निवास करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को किसी के अफवाह या बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। इसमें पड़ोसी देशों से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, पारसी, ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने से जुड़ा है। इससे किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
मंत्री अठावले स्वर्गीय नवल किशोर सिंह की 28 वीं पुण्यतिथि पर कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है। गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री रामदास अठावले समेत कई प्रमुख लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित होने वाले विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें आमजन का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरण किया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम अलग-अलग क्षेत्रों में किए जाने वाले विशिष्ट कार्यों के लिए स्वर्गीय नवल किशोर सिंह स्मृति संस्थान के द्वारा कई लोगों को सम्मानित किया गया इसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ भोजपुरी कवि रविन्द्र श्रीवास्तव जुबानी भाई सलमा आयल मॉडलिंग के क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में अलका श्रीवास्तव आरके भट्ट एवं टीपू सुल्तान तथा वरिष्ठ कवि रामाश्रय मिश्र उजबक एवं तनु प्रियंका शामिल रहे।