फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CDO cloged to villegers when they are going to defecation

खुले में शौच को जा रहे ग्रामीणों को सीडीओ ने रोका

Thu, 28 Jul 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
CDO cloged to villegers when they are going to defecation
गांव वालाों काो समझाते सीडीओ
खुले में शौचमुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बुधवार तड़के लाव लश्कर के साथ पिपराइच विकास खंड के गांव रामपुर खुर्द और बरसैनी पहुंच गए, जहां उन्होंने लोगोें को समझा-बुझाकर खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर पंचायत राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों को लेकर भोर में करीब चार बजे बरसैनी गांव पहुंच गए। इतनी सुबह गांव में एक साथ कई गाड़ियों का काफिला देखकर पहले तो ग्रामीण सकपका गए। वह समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है? इस दौरान सीडीओ ने शौच के लिए खेत में जा रहे कई ग्रामीणों को टोका और उन्हें इसके नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान निगरानी समिति की महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के कुछ लोग उनके काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। इस पर सीडीओ ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीपीआरओ आरके भारती ने सीडीओ को बताया कि इस ग्राम में कुल 369 परिवारों में शौचालय की सुविधा ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। शेष 40 परिवारों के शौचालयों का निर्माण स्वयं लाभार्थी द्वारा तैयार कराया जा रहा है। इसी तरह सीडीओ ने ग्राम पंचायत रामपुर खुर्द का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समस्त ग्रामीणों को खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती, नीर निर्मल परियोजना के समन्वयक ओम प्रकाश मणि त्रिपाठी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला कन्सल्टेंट बच्चा सिंह, अंकित मिश्रा, संजय पांडेय, सलीमुल्लाह, संतोष तिवारी, वीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed