{"_id":"57d180a14f1c1b7f2f319cb7","slug":"cctv-cameras-are-established-in-23-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 पुलिस चौकियों पर लगे कैमरे, 15 स्थान हुए चिह्नित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 पुलिस चौकियों पर लगे कैमरे, 15 स्थान हुए चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 08 Sep 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी लगा रही है। अब तक 23 पुलिस चौकियों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि 15 स्थान जहां कैमरा लगना है, उसे चिह्नित कर नगर निगम से जगह मांगी गई है। एसएसपी ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। ये कैमरे पीपीपी मॉडल के तहत सोशल वेलफेयर कॉर्पोरेशन नामक संस्था लगवा रही है।
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। जितने भी कैमरे लगाए जाएंगे, उसे पुलिस कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा। इससे पुलिस शहर की सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेगी। उधर, जिन 15 चौराहों पर कैमरे लगाने के लिए जगह चाहिए, उस पर नगर निगम को निर्णय लेना है। संस्था इन चौराहों पर कैमरे लगाने वाली जगह पर विज्ञापन के बदले नगर निगम को निर्धारित शुल्क देने को भी तैयार है।
एसएसपी ने इसी आशय का पत्र नगर आयुक्त को लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जगह नहीं मिलने के कारण कंट्रोल रूम में इन चौराहों की गतिविधियां नजर में नहीं आ पा रही हैं। सुरक्षा के लिए इन स्थानों पर कैमरे लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
एसएसपी का पत्र मिल गया है। इस संबंध में निर्णय नगर आयुक्त को लेना है। वह लखनऊ मीटिंग में गए हैं। उनके वापस आने पर ही इस संबंध में कोई निर्णय हो सकेगा।
- स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। जितने भी कैमरे लगाए जाएंगे, उसे पुलिस कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा। इससे पुलिस शहर की सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेगी। उधर, जिन 15 चौराहों पर कैमरे लगाने के लिए जगह चाहिए, उस पर नगर निगम को निर्णय लेना है। संस्था इन चौराहों पर कैमरे लगाने वाली जगह पर विज्ञापन के बदले नगर निगम को निर्धारित शुल्क देने को भी तैयार है।
विज्ञापन
एसएसपी ने इसी आशय का पत्र नगर आयुक्त को लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जगह नहीं मिलने के कारण कंट्रोल रूम में इन चौराहों की गतिविधियां नजर में नहीं आ पा रही हैं। सुरक्षा के लिए इन स्थानों पर कैमरे लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
गोलघर काली मंदिर चौराहा, कचहरी चौराहा, कूड़ाघाट पुलिस बूथ के पास, विवि चौराहा, विजय चौराहा, अंबेडकर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, कैंट थाना चौराहा, गोलघर गणेश चौराहा, डीएम आवास से आरटीओ तिराहे तक, एसएसपी आवास चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, बलदेव प्लाजा के पास, सिटी मॉल के पास व बक्शीपुर चौराहा।एसएसपी का पत्र मिल गया है। इस संबंध में निर्णय नगर आयुक्त को लेना है। वह लखनऊ मीटिंग में गए हैं। उनके वापस आने पर ही इस संबंध में कोई निर्णय हो सकेगा।
- स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त