फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case in kotwali

महिला को ब्लैकमेल करने वाले युवक पर केस

Sun, 12 Jun 2016 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
case in kotwali
म‌‌हिला - फोटो : Demo pic
महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक और उसके घरवालों पर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीड़ित ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एक साल से परेशान महिला ने वूमेन पॉवर लाइन और महिला थाने में मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



मियां बाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला के मोबाइल पर एक साल पहले अनजान नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बातचीत करने वाला युवक अश्लील बातें करने लगा। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। छानबीन करने पर पता चला कि फोन तिवारीपुर, निजामपुर के रहने वाले सतीश मोदनवाल ने किया था। पुलिस से शिकायत करने पर परिवार के साथ घर आकर आरोपी ने महिला से माफी मांग ली। उसके बाद से वह घर आने-जाने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि दो महीने से वह फिर महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। दोस्ती से इन्कार करने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने वूमेन पॉवर लाइन नंबर 1090 के अलावा महिला थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भी पत्र लिखा। इधर, कोतवाली पुलिस ने डीआईजी के निर्देश पर शुक्रवार की रात सतीश मोदनवाल पर छेड़छाड़ और उसके घरवालों पर पीड़ित को धमकी देने का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर कोतवाली विजयराज सिंह ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed