{"_id":"5cbf4ad7bdec22144855b6c2","slug":"case-against-five-youths-who-stopped-the-mp-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का काफिला रोकने वाले पांच युवकों पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का काफिला रोकने वाले पांच युवकों पर केस
Tue, 23 Apr 2019 10:56 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलेमपुर (देवरिया)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलेमपुर (देवरिया)
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:56 PM IST
सार
-सांसद की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
-सपा नेता पर भी दर्ज हुआ आईटी एक्ट का मुकदमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव प्रचार कर लौट रहे सांसद का काफिला रोकना पुरैना के युवाओं को महंगा पड़ गया है। पांच दिन बाद सांसद रवींद्र कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। उधर, एक अन्य केस में सपा नेता पर आईटी एक्ट के तहत सांसद ने दर्ज कराया है। 18 अप्रैल की शाम पतलापुर गांव से सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद समर्थकों के साथ लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुरैना चौराहे पर गांव के कुछ युवकों ने काफिला रोककर नारेबाजी की। सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे और नोक-झोंक भी हुई। उसी दिन देर रात यह प्रचारित किया गया कि मामले में युवकों ने माफी मांग ली है, हालांकि में बाद में युवकों ने इससे इन्कार किया। इस मामले में मंगलवार को सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सलेमपुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
कोतवाल सीपी जैसल के मुताबिक सांसद की तहरीर पर रंगोली दुबे, नितिन तिवारी, चंदन दुबे, अमित पांडेय और रोहिताश के विरुद्ध दुर्व्यवहार, मानहानि सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भलुअनी के पोखरभिंडा निवासी सपा नेता दशरथ सिंह पर आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन