फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman committed suicide with family in Gorakhpur

गोरखपुर: कर्ज से परेशान व्यवसायी ट्रेन के आगे कूदा, खबर मिलते ही पत्नी ने तीन बच्चों समेत निगला जहर

Sun, 03 Feb 2019 12:35 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Feb 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Businessman committed suicide with family in Gorakhpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्यापार में घाटे के बाद सूदखोरों से तंग परिवार ने खुदकुशी कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। व्यापारी ने घर से तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर कट कर जान दी जबकि जाने से पहले पत्नी और तीन बच्चों को उसने जहर दे दिया। इस दर्दनाक घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। एक बेटी की नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी भी मौैत हो गई। 
विज्ञापन


राजघाट क्षेत्र के हसन गंज मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय रमेश गुप्ता घी और तेल का कारोबार करते थे। इसके लिए उन्होंने बाजार और बैंक से कर्ज लिया था। परिवार और रिश्तेदारों के मुताबिक व्यापार में काफी नुकसान होने के चलते उन्होंने बाजार से सूद पर भी कर्ज लिया था। इसके पहले उन्होंने नमकीन का भी कारोबार किया था जो नुकसान के चलते बंद हो गया था। बैंक और सूदखोरों के दबाव के चलते रमेश गुप्ता काफी परेशान चल रहे थे। आए दिन दरवाजे पर आकर अपना रुपए वापस मांगने के लिए गाली गलौज भी करते थे। 
विज्ञापन


दो दिन पहले भी उन्होंने घर पर आकर काफी विवाद किया था। रोजाना की परेशानी से आजिज आकर रमेश ने परिवार के साथ खुदकुशी करने का फैसला कर लिया। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकल गए। इस दौरान उनके परिवार के लोग कमरे में ही थे। रमेश के जाने के बाद घर में किसी तरह की आहट ना होने पर मकान में ही नीचे के हिस्से में रहने वाले कमरे में गए तो कोई हरकत होती नहीं दिखाई दी। परिवार के लोगों ने ही पानी छिटका तो भी कोई होश में नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को बुलाया तो मौके पर रमेश गुप्ता की पत्नी सरिता की मौत हो चुकी थी इसके अलावा बेटी पायल और बेटे आयुष की मौत हो चुकी थी। जबकि एक बेटी रचना को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई है। परिवार के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में महापौर सीताराम जायसवाल एसएसपी ग्रामीण क्षेत्र के विधायक समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed