{"_id":"5bd1e8b1bdec2269af648dc1","slug":"bus-about-to-catch-fire-vigilant-driver-avoid-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हाईवे पर आग पकड़ने वाली थी बस, चालक की चतुराई से बचे 60 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हाईवे पर आग पकड़ने वाली थी बस, चालक की चतुराई से बचे 60 यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां हाईवे पर एक बस के यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया जब उसमें धुंआ भर गया। उस समय बस में 60 यात्री सवार थे। मामला संतकबीर नगर जनपद में हाईवे के टेमारहमत चौराहे का है।
विज्ञापन
जैसे ही बस में धुंआ भरने लगा और यात्री अपनी जान बचाने के लिए घबराहट में उतर कर भागने लगे ड्राइवर फौरन बस के नीचे पहुंचा और वो तार काट दिये जो डीजल टैंक से जुड़े थे। इसके बाद एनएचएआइ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और धुएं और लपटों में घिरी बस को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
यात्रियों के मुताबिक बस की हालत पहले से ही खस्ता थी। गनीमत इस बात की रही कि बस में किसी यात्री के सामान के साथ रखे कैरोसिन स्टोव में कोई धमाका नहीं हुआ। बाद में यात्रियों को अन्य साधनों से उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन