फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Burn a Diya on name of Shriram on Deepawali said yogi adityanath

दीपावली पर जलाएं एक दीया श्रीराम के नाम, प्रदर्शित करें श्रद्धा और भक्ति भाव: योगी

Mon, 05 Nov 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 05 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Burn a Diya on name of Shriram on Deepawali said yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली पर एक दीया श्रीराम के नाम पर जरूर जलाएं। छह नवंबर को छोटी दीपावली है। इस दिन अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम होगा। हर देशवासी श्रीराम के नाम दीया जलाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति भाव को प्रदर्शित करें। 

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में भीम सरोवर के पास रविवार की देरशाम एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, फिर भीम सरोवर के पास एक साथ 11 हजार दीप जलाकर अमर शहीदों को याद किया गया। एक साथ दीयों के जलने से मंदिर परिसर जगमग हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे और दीपोत्सव का कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर त्योहार से पहले शहीदों को याद करना चाहिए। एक दीया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहिए। वीर जवान और शहीदों की वजह से देश का मान, सम्मान बरकरार है।  
विज्ञापन


भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का रंग भी जमा। भीम सरोवर के पास ही एक से बढ़कर एक देशभक्ति के गीत गाए गए। इस पर खूब तालियां बजीं और वाहवाही भी मिली। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। हाथों में तिरंगा लिए श्रोता झूमते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। एक दीया शहीदों के नाम का यह कार्यक्रम तीन साल से कराया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली पर हर घर में दीया जलता है। ऐसे में जरूरत शहीदों को याद करने की है। उनके नाम का एक दीया जलाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाती है। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। शहीद अजर अमर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed