फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   burglary at gold businessman house jewelry, cash stolen family went to Chhath Puja in maharajganj

स्वर्ण व्यवसायी के घर का ताला तोड़ नगदी सहित लाखों की जेवर चोरी, परिजन गए थे छठ घाट

Sun, 03 Nov 2019 11:09 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
burglary at gold businessman house jewelry, cash stolen family went to Chhath Puja in maharajganj
robbery maharajganj - फोटो : Amar Ujala
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गांव परतावल स्थित पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर रविवार की सुबह तड़के सुबह एक स्वर्ण व्यवसाई के घर का ताला तोड़ चोर नगदी व गहने समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। घटना के वक्त घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के लोग छठ घाट पर गए हुए थे। वही चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन


स्वर्ण व्यवसाई पीड़ित सुनील वर्मा ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका घर परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। छठ महापर्व पर पत्नी ने छठ का व्रत रखा था। वही रविवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए पूरे परिवार के लोग घर में ताला बंद कर सुबह करीब चार बजे शिवमंदिर स्थित छठ घाट पर चले गए। जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ घर को इतमिनान से खंगाल लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वही छठ घाट से अर्घ्य देने के बाद जब परिजनों के साथ घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर प्रवेश करने पर देखा कि आलमारी में रखा 50 हजार नगदी व चार सोने की अंगूठी, झाली, कुंडल, नथिया तथा एक किलो चांदी समेत लाखों की समान चोरों ने उड़ा ले गए है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

इस संबंध में चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई। वही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed